शिल्पी राज का नया गाना 'तोता खानी' रिलीज, सपना चौहान के एटीट्यूड ने खींचा फैंस का ध्यान

Updated at : 06 Apr 2026 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
Shilpi Raj New Bhojpuri Song

शिल्पी राज न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना 'तोता खानी' रिलीज हो गया है. वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान अपने पति की सिगरेट पीने की आदत से नाराज हैं और उन्हें तोते की तरह उड़ने की धमकी दे रही हैं.

विज्ञापन

Shilpi Raj New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की स्टार सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर अपने नए गाने के साथ धमाल मचाने आ गई हैं. उनका नया म्यूजिक वीडियो ‘तोता खानी’ ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है. इस गाने में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस सपना चौहान अपनी अदाओं और जबरदस्त एटीट्यूड से फैंस का दिल जीत रही हैं. गाने में पत्नी का अपने पति के प्रति गुस्सा और प्यार, दोनों को बड़े ही मजेदार ढंग से दिखाया गया है.

पति की सिगरेट से परेशान दिखीं सपना चौहान

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि सपना चौहान के ऑनस्क्रीन पति को सिगरेट पीने की बुरी लत है, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती. सपना अपने पूरे तेवर में पति को समझाती हैं कि उन्हें नमक-रोटी खाकर गुजारा करना मंजूर है, लेकिन पति की ये बुरी आदतें नहीं. वह बड़े ही दबंग अंदाज में कहती हैं कि अगर उनकी बात नहीं मानी, तो वह पति का सारा जोश ठंडा कर देंगी. वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा वो है जहां सपना चौहान अपने पति को धमकी देती हैं. वह कहती हैं, ए राजा जी, अगर हमसे दूर जाओगे तो तोते की तरह उड़ जाओगे. गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे और संगीत राजा बाबू ने दिया है.

गाने का वीडियो

शिल्पी राज और सपना चौहान की जमी जोड़ी

एट्री म्यूजिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. शिल्पी राज की सुरीली आवाज और सपना चौहान का एटीट्यूड वाला डांस इस गाने की जान है.

गाने के पीछे की टीम

  • गाना- तोता खानी
  • गायिका – शिल्पी राज
  • कलाकार – सपना चौहान
  • गीतकार- रौशन सिंह विश्वास
  • संगीत – रौशन सिंह
  • वीडियो निर्देशक – राजा बाबू
  • डीओपी – रंजीत के सिंह
  • निर्माता – उमेश शर्मा
  • लेबल/कंपनी – एट्री म्यूजिक एंटरटेनमेंट

यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का गाना ‘दिल तोहरे बा हो’ रिलीज, वीडियो में काजल ने आदित्य से की सिंदूर भरने की डिमांड

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola