खुशी कक्कड़ का गाना ‘दिल तोहरे बा हो’ रिलीज, वीडियो में काजल ने आदित्य से की सिंदूर भरने की डिमांड

Updated:
विज्ञापन
Khushi kakkar Dil Tohare Ba Ho Song

खुशी कक्कड़ दिल तोहरे बा हो सॉन्ग

hushi Kakkar Dil Tohare Ba Ho Song: सिंगिंग स्टार खुशी कक्कड़ का नया रोमांटिक गाना ‘दिल तोहरे बा हो’ रिलीज हो गया है. गाने के वीडियो में आदित्य गिरी और काजल कश्यप की दिल जीतने वाली केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. जबकि आशुतोष तिवारी के प्यारे बोलों ने जादू बिखेर दिया है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar Dil Tohare Ba Ho Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों अलग-अलग तरह के गाना रिलीज हो रहा है. इस बीच भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ अपना नया रोमांटिक गाना ‘दिल तोहरे बा हो’ को इंद्र धनुष रिकॉर्डस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल कश्यप और आदित्य गिरी की जोड़ी नजर आ रही है. खुशी की शानदार आवाज और प्रियांशु सिंह के बेहतरीन संगीत ने इस गाने को इस सीजन का सबसे रोमांटिक ट्रैक बना दिया है.

आदित्य संग काजल कश्यप का रोमांटिक इकरार

गाने के वीडियो में एक बहुत ही दिलचस्प सीन देखने को मिलती है, जहां आदित्य गिरी अलग-अलग लड़कियों के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आते हैं, लेकिन तभी उनकी ऑन-स्क्रीन लवर काजल कश्यप की धमाकेदार एंट्री होती है. काजल बहुत ही रोमांटिक और हक भरे अंदाज में आदित्य से अपने प्यार का इजहार करती हैं. वह कहती हैं कि उनका दिल सिर्फ अपने राजा के लिए धड़कता है. आगे काजल अपनी मांग में सिंदूर भरने और जल्द से जल्द घर ले जाने की जिद करती हैं. वह साफ शब्दों में जता देती हैं कि उनके दिल में प्यार बहुत गहरा है और फिर आगे गाती हैं कि यह ‘दिल तोहरे बा हो’. दोनों के बीच की यह नोंक-झोंक और फिर गहरा रोमांस दर्शकों को वीडियो से अंत तक जोड़े रखता है.

गाने का वीडियो देखें

गाने की शानदार टीम

  • एल्बम – दिल तोहरे बा हो
  • गायक- खुशी कक्कड़
  • गीतकार – आशुतोष तिवारी
  • संगीत निर्देशक – प्रियांशु सिंह
  • एक्ट्रेस – आदित्य गिरी और काजल कश्यप
  • वीडियो निर्देशक – जितेन्द्र जीतू
  • डीओपी रवि कुमार और धीरज राज
  • संपादन – जित्ज स्टूडियो
  • डीआई – विशाल प्रजापति (इंस्पायर स्टूडियो)
  • कोरियोग्राफर – मीनू शर्मा

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘फिगर मेंटेन रही’ में दिखा सुनीता सिंह का कातिलाना लुक, ब्लू ड्रेस में समर सिंह के साथ जमाई महफिल

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola