नया गाना ‘फिगर मेंटेन रही’ में दिखा सुनीता सिंह का कातिलाना लुक, ब्लू ड्रेस में समर सिंह के साथ जमाई महफिल

Updated:
विज्ञापन
Samar Singh New Bhojpuri Song

समर सिंह न्यू भोजपुरी सॉन्ग

देसी स्टार समर सिंह और ट्रेंडिंग क्वीन शिल्पी राज का नया धमाकेदार गाना ‘फिगर मेंटेन रही’ रिलीज हो गया है. वहीं गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सुनीता सिंह के जबरदस्त डांस और नखरों ने फैंस को दीवाना बना दिया है.

विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजुपरी दर्शकों के लिए समर सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी एक बार फिर साथ धमाल मचाने आए हैं. दोनों का नया गाना ‘फिगर मेंटेन रही’ मां तारा रिकॉर्ड्स के बैनर तले रिलीज हुआ है. समर सिंह की देसी आवाज और शिल्पी राज के सुरीले अंदाज ने इस गाने को रिलीज होते ही सुपरहिट बना दिया है. वहीं वीडियो में सुनीता सिंह अपनी एक्सप्रेशन और डांस से जलवा बिखेर रही हैं.

वीडियो में सुनीता सिंह का दिखा ग्लैमरस अंदाज

गाने के वीडियो में सुनीता सिंह अपने स्टाइलिश ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं. उनका यह मॉडर्न लुक दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है. वहीं देसी स्टार समर सिंह अपने सिग्नेचर देसी अंदाज में सुनीता के साथ महफिल जमाते दिख रहे हैं. वीडियो में दोनों के बीच हल्की-फुल्की रोमांटिक बातें और नोक-झोंक भी देखने को मिलती है, जो गाने को और भी दिलचस्प बना देती है. पूरे गाने में दोनें फिगर मेंटेन बोल पर जबरदस्त ठूमके लगाते दिखते हैं. यह वीडियो समर और सुनीता के जबरदस्त डांस मूव्स और कमाल के एक्सप्रेशंस से सजा है. दोनों की केमिस्ट्री ने वीडियो में जान फूंकी दी, है, जिससे दर्शक वीडियो को जेखने मजबूर हो जाएंगे.

गाने का वीडियो

गाने के कलाकारों की जानकारी

इस गाने को बहुत ही मजेदार ढंग से गीतकार सोनू मिश्रा ने लिखा है, जो आज के दर्शक की जुबान पर तुरंत चढ़ जाएंगे. वहीं राहुल रॉकी के संगीत ने गाने में जान डाल दी है कि कोई भी इसे सुनकर झूमने पर मजबूर हो जाएगा. गाने की धुन काफी कैची है, जो इसे पार्टियों और शादियों के लिए बेस्ट बनाती है. कोरियोग्राफर घायल अमन ने बहुत ही शानदार स्टेप्स दिए हैं, जिन्हें सुनीता ने बड़े ही ग्रेस के साथ निभाया है. यह म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर राजेश गुप्ता के निर्देशन में बना है, जो बहुत ही कलरफुल और शानदार लग रहा है. डीओपी गौरव राय और एडिटर प्रवीण यादव ने मिलकर वीडियो को एक प्रोफेशनल टच दिया है. प्रोजेक्ट हेड राजकुमार सिंह (राजू) और प्रोड्यूसर अनंत कुमार की देखरेख में तैयार यह गाना यूट्यूब पर तेजी से व्यूज बटोर रहा है. फैंस कमेंट्स में समर सिंह और शिल्पी राज की जुगलबंदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया ‘रंगबाज हो गइनी, वीडियो में दिखी समर गुप्ता का स्वैग

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola