रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया 'रंगबाज हो गइनी, वीडियो में दिखी समर गुप्ता का स्वैग

Published by : Anushka Singh Updated At : 05 Apr 2026 10:31 PM

विज्ञापन

रंगबाज हो गइनी न्यू भोजपुरी सॉन्ग

Rangbaz Ho Gaini New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में समर गुप्ता का नया गाना 'रंगबाज हो गइनी' रिलीज हो गया है. रवि यादव के लिखे बोल और पप्पू वर्मा के बेहतरीन निर्देशन ने इसे शानदार बना दिया है.

विज्ञापन

Rangbaz Ho Gaini New Bhojpuri Song: भोजपुरी संगीत में अपनी अलग पहचान बना रहे गायक समर गुप्ता का नया गाना ‘रंगबाज हो गइनी’ ऑफिशियली यूट्यूब पर रिलीज हो गया है. इस गाने में समर का एक अनोखा स्वैग और रूतबा देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. समर मोदी के शानदार कॉन्सेप्ट और राहुल यादव के दमदार संगीत ने इस गाने को एक परफेक्ट रंगबाज एंथम बना दिया है.

पिंक लहंगे में गोल्डी का जलवा और समर का दबंग अंदाज

गाने के वीडियो में भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस गोल्डी यादव अपने हुस्न का जादू बिखेरती नजर आ रही हैं. पूरे वीडियो में गोल्डी का पिंक लहंगा लुक दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. वहीं सिंगर समर गुप्ता का रंगदार और दबंग अंदाज गोल्डी के नखरों के साथ परफेक्ट मेल खा रहा है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं. एक तरफ गोल्डी की कातिलाना अदाएं हैं और दूसरी तरफ समर का बेखौफ रंगबाज लुक देखने को मिल रहा है.

पप्पू वर्मा का निर्देशन और समर मोदी का विजन

वीडियो की बात करें तो पप्पू वर्मा ने न केवल इसका निर्देशन किया है बल्कि इसकी एडिटिंग की जिम्मेदारी भी संभाली है. उन्होंने समर मोदी के बेहतरीन कॉन्सेप्ट को पर्दे पर बहुत ही बेहतरीन ढंग से उतारा है. वीडियो की क्वालिटी को निखारने में रोहित सिंह की डीआई का बड़ा हाथ है, जिसने गाने को एक हाई-बजट फिल्म जैसा लुक दिया है. वीडियो में समर गुप्ता का अंदाज किसी सुपरस्टार से कम नहीं लग रहा है.

सोशल मीडिया पर रंगबाजी का जादू

रिलीज होते ही ‘रंगबाज हो गइनी’ सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है. फैंस समर गुप्ता के इस नए अवतार की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. प्रोडक्शन टीम की मेहनत और समर गुप्ता की गायकी का यह मेल इस गाने को साल का बड़ा हिट बनाने की राह पर है.

यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का गाना ‘बवाल होई जिला में’ आउट, सौम्या पांडेय के ठुमकों ने मचाया बवाल

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola