गोलू गोल्ड का महासागर गाना रिलीज, उजाला यादव के अंदाज ने जीता दिल

Updated:
विज्ञापन
गोलू गोल्ड का महासागर गाना रिलीज, उजाला यादव के अंदाज ने जीता दिल

Golu Gold Mahasagar Song: भोजपुरी गाना “महासागर” रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. गोलू गोल्ड और उजाला यादव की जोड़ी, एनर्जेटिक म्यूजिक और कैची लिरिक्स के साथ यह गाना काफी व्यूज बटोर रहा है. जानिए गाने के बारे में…

विज्ञापन

Golu Gold Mahasagar Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया गाना जबरदस्त चर्चा में है, जो रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. “महासागर” नाम का ये गाना लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है और कम समय में ही लाखों व्यूज बटोर चुका है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इसका क्रेज साफ देखने को मिल रहा है, खासकर रील्स और शॉर्ट वीडियो में. इस गाने को अपनी दमदार आवाज दी है गोलू गोल्ड ने, जो पहले से ही भोजपुरी ऑडियंस के बीच काफी फेमस हैं. वहीं वीडियो में उनके साथ उजाला यादव नजर आ रही हैं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद है.

मुकेश ने लिख हैं गाने के बोल

वीडियो की बात करें तो इसमें रंग-बिरंगे सेट, ग्लैमरस स्टाइल और जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिलते हैं. गाने का म्यूजिक भी काफी एनर्जेटिक है, जिसमें मॉडर्न बीट्स के साथ देसी फ्लेवर का मिक्सचर है. यही वजह है कि ये गाना सुनते ही लोगों के पैर थिरकने लगते हैं. गाने के बोल अहीर मुकेश ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक अभिषेक गुप्ता ने दिया है. वहीं वीडियो का डायरेक्शन नवीन सिंह ने किया है, जिन्होंने इसे एक फुल एंटरटेनिंग पैकेज बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है.

8 घंटे में 8 लाख व्यूज

“महासागर” की खास बात इसके कैची लिरिक्स, तेज बीट्स और ग्लैमरस प्रेजेंटेशन में छिपी है. यही कारण है कि ये गाना युवाओं के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहा है और हर तरफ इसकी धूम मची हुई है. खबर लिखे जाने तक इस गाने को करीब 8 लाख व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं. जबकि इस वीडियो को अपलोड हुए अभी सिर्फ 8 घंटे ही हुए हैं.

यह भी पढे़ं: 48 डिग्री गर्मी में शूट हुआ धुरंधर 2 क्लाइमेक्स, सामने आई सच्चाई

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola