एकता कपूर की वेब सीरीज में दिखेंगे भोजपुरी स्‍टार रवि किशन, ऐसा होगा किरदार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2018 2:57 PM

विज्ञापन

भोजपुरी स्‍टार रवि किशन पर्दे पर रोमांटिक किरदार निभाने के बाद अब माफिया की अंधेरी दुनियां के कई अहम राज खोलने की तैयारी कर रहे हैं. जल्‍द ही रवि किशन, एकता कपूर के एएलटी बालाजी प्रोडक्‍शंस के साथ एक वेब सीरीज करनेवाले हैं. एकता कपूर के प्रोडक्‍शन में बनने वाले इस क्राइम शो का नाम […]

विज्ञापन

भोजपुरी स्‍टार रवि किशन पर्दे पर रोमांटिक किरदार निभाने के बाद अब माफिया की अंधेरी दुनियां के कई अहम राज खोलने की तैयारी कर रहे हैं. जल्‍द ही रवि किशन, एकता कपूर के एएलटी बालाजी प्रोडक्‍शंस के साथ एक वेब सीरीज करनेवाले हैं. एकता कपूर के प्रोडक्‍शन में बनने वाले इस क्राइम शो का नाम ‘द फैमिली’ रखा गया है. यह एक क्राइम आधारित वेब सीरीज है. रवि किशन इस वेब सीरीज को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

शो के बारे में बात करते हुए रवि किशन ने कहा, मैं इस शो के जरिये वेब सीरीज में अपने डेब्‍यू को लेकर उत्‍साहित हूं और सबसे बड़ी बात एएलटी बालाजी के साथ जुड़ना है. शो को कॉन्‍सेप्‍ट बिल्‍कुल अलग है और बहुत विस्‍तृत नहीं है. यह पहली बार है जब मैं एकता कपूर के साथ जुड़ रहा हूं.’ रवि किशन की इंट्री पर विवेक ओबेरॉय ने उनका वेलकम किया है.

बता दें कि, कुछ समय पहले ही एएलटी बालाजी ने अपने इस प्रोजेक्‍ट के लिए विवेक ओबेरॉय के नाम का एलान किया था. जिसके बाद अब रवि किशन के नाम का भी ऐलान कर दिया गया.

कहा जा रहा है कि रवि किशन शो में मुख्‍य भूमिका में नजर आनेवाले हैं. एएलटी बालाजी अपनी इस वेब सीरीज में माफिया से जुड़े कई राज से पर्दा उठायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola