ePaper

मुंबई में फिल्‍म ''मैं सेहरा बांध के आउंगा'' की धूम, 27 को बिहार में होगी रिलीज

Updated at : 21 Oct 2017 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई में फिल्‍म ''मैं सेहरा बांध के आउंगा'' की धूम, 27 को बिहार में होगी रिलीज

रजनीश मिश्रा की फिल्‍म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ मुंबई में धूम मचाने के बाद अब बिहार में महापर्व छठ के मौके पर 27 अक्‍तूबर 2017 को रिलीज को होगी. मुंबई में फिल्‍म को शानदार आपनिंग मिली है, जिसके बाद फिल्‍म के निर्माता प्रोड्यूसर अनिल काबरा व प्रदीप सिंह काफी उत्‍साहित हैं. फिल्‍म को मिल […]

विज्ञापन

रजनीश मिश्रा की फिल्‍म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ मुंबई में धूम मचाने के बाद अब बिहार में महापर्व छठ के मौके पर 27 अक्‍तूबर 2017 को रिलीज को होगी. मुंबई में फिल्‍म को शानदार आपनिंग मिली है, जिसके बाद फिल्‍म के निर्माता प्रोड्यूसर अनिल काबरा व प्रदीप सिंह काफी उत्‍साहित हैं.

फिल्‍म को मिल रहे रेस्‍पांस को लेकर वे कहते हैं कि उन्‍होंने एक बेहतरीन फिल्‍म बनायी थी, जिसका लोगों ने दिल खोल कर स्‍वागत किया है. ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ को जिस तरह मुंबई में लोगों ने हाथोंहाथ लिया, उससे हमारी उम्‍मीदें और भी बढ़ गयी हैं कि बिहार में भी इस फिल्‍म को लोगों का अपार प्रेम मिलेगा.

इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले फिल्‍म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ को लेकर राजनीश मिश्रा ने कहा कि अभी तो बस शुरुआत है. जब यह बिहार में रिलीज होगी, तब सफलता के सारे कीर्तिमान को ध्‍वस्‍त कर देगी.

पिछली फिल्‍म ‘मेंहदी लगा के रखना’ से हमने परिवार और परिवेश के इर्द-गिर्द की कहानी लोगों के सामने रखने की कोशिश की, जो काफी सफल रही है.

फिल्‍म ‘मैं सेहरा बांध के आउंगा’ एकदम पारिवारिक फिल्‍म है, इसलिए दर्शकों से मेरा बस यही कहना है कि संपूर्ण परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर फिल्‍म का लुत्‍फ उठाएं.

उन्‍होंने कहा कि वैसे लोग भी फिल्‍म को देखने थिएटर में जायें, जो घर में बैठ कर फिल्‍म के बारे में कुछ भी राय बना लेते हैं. यह फिल्‍म खासतौर पर एलीट वर्ग के लोगों के लिए भी बनाया गया है. आप एक बार देखें, अगर फिल्‍म अच्‍छी नहीं लगे तो सोशल मीडिया पर कई प्‍लेटफॉर्म हैं, वहां जमकर अपनी भड़ास निकालें.

बता दें कि फिल्‍म की परिकल्‍पना अनंजय रघुराज सिंह ने की है. फिल्‍म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की हिट जोड़ी के अलावा अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, संजय महानंद, किरण यादव, सुमन झा, गोपाल राय, आनंद मोहन पांडेय, धामा वर्मा, देव सिंह, दीपक सिन्‍हा और रोहित सिंह मटरू ने भी मुख्‍य भूमिका निभायी है.

फिल्‍म के प्रचारक हैं रंजन सिन्‍हा व संजय भूषण पटियाला और फिल्‍म के गीतकार प्‍यारेलाल यादव, श्‍याम देहाती, पवन पांडेय और आजाद सिंह हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola