सितारों से सजे ''डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड'' का प्रसारण 16 सितंबर को

लंदन में संपन्न ‘डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ का प्रसारण 16 सितंबर को शाम 7:30 बजे से डिशुम टीवी पर किया जायेगा. यह अवार्ड समारोह 30 जुलाई को लंदन में आयोजित किया गया था, जिसे अब डिशुम टीवी चैनल पर प्रसारित किया जायेगा. इसमें भोजपुरिया दर्शकों को भोजपुरी सिनेमा के दिग्गजों का परफॉर्मेंस से लेकर […]
लंदन में संपन्न ‘डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ का प्रसारण 16 सितंबर को शाम 7:30 बजे से डिशुम टीवी पर किया जायेगा. यह अवार्ड समारोह 30 जुलाई को लंदन में आयोजित किया गया था, जिसे अब डिशुम टीवी चैनल पर प्रसारित किया जायेगा. इसमें भोजपुरिया दर्शकों को भोजपुरी सिनेमा के दिग्गजों का परफॉर्मेंस से लेकर नोंकझोंक भी देखने को मिलेगी. साथ होगी अवार्ड की बरसात, जो साल भर में फिल्मी सितारों को भोजपुरी सिनेमा में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर दिया गया.
इसके अलावा बॉलीवुड स्टार गोविंदा के ठुमकों से लेकर शॉटगन के नाम से प्रसिद्ध बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा की दमदार आवाज सबकीआवाज को खामोश कर देगा. ‘डिशुम आईबीफा’ में अभिनेता मनोज तिवारी के गीतों और रवि किशन के डांस का जलवा देखने को मिलेगा. पवन सिंह-अक्षरा लोली पॉप लागेलु गाने पर धमाल परफॉर्मेंस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा. तो जुबली स्टार दिनेश लाल निरहुआ का आम्रपाली दुबे के साथ डांस केमिस्ट्री आपके इंटरटेंमेंट को और खास बना देगा.
‘डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड’ 16 सितंबर, शनिवार की शाम 7:30 बजे से डिशुम चैनल पर देखा जा सकेगा, जो डीटीएच और केबल चैनल टाटा स्काई, एयरटेल, देन यूपी, सिटी मौर्या, दर्श डिजिटल आदि पर उपलब्ध होगा. इस बारे में डिशुम टीवी के निर्देशक विशाल गुरनानी ने कहा कि ‘डिशुम इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड-2017’ भोजपुरी का सबसे बड़ा अवार्ड्स फंक्शन है. इसकामकसद भोजपुरी सिनेमा और भाषा-संस्कृति को विश्व पटल पर प्रसार-प्रचार करना है. दुनिया को ‘भोजपुरी सिनेमा, समाज और संस्कृति’ की असली तस्वीर रखना है, जिसमें हमें बहुत सफलता मिल रही है.
शत्रुघ्न सिन्हा, गोविंदा, रविकिशन, मनोज तिवारी, निरहुआ, मालिनी अवस्थी, पवन सिंह, समीर अाफताब और नायिकाओं में मधु शर्मा, दिव्या देसाई, पाखी हेगड़े, आम्रपाली दुबे, संभावना सेठ, अक्षरा सिंह, शिविका दीवान, अंजना सिंह और आइटम क्वीन सीमा सिंह आदि ने अपने नाच-गाने और अभिनय से यूके वासियों का दिल जीत लिया. अब आपका दिल जीतने आ रहे हैं. आपके घर पर डिशुम टीवी के जरिये. तो 16 सितंबर, शनिवार की रात 7:30 बजे से देखना ना भूलें.
(रिपोर्ट रंजन सिन्हा)
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




