पहली अगस्त को होगा ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ का ट्रेलर लांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2017 9:49 PM
भोजपुरी फिल्म ‘नथुनिये पे गोली मारे’ का सिक्वल ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ का ट्रेलर एक अगस्त 2017 को लांच होगा. ये जानकारी देते हुए फिल्म के निर्माता – निर्देशक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ यूपी-बिहार में पुलिस बहाली के दौरान होने वाली धांधली पर आधारित है. इस फिल्म का […]
भोजपुरी फिल्म ‘नथुनिये पे गोली मारे’ का सिक्वल ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ का ट्रेलर एक अगस्त 2017 को लांच होगा. ये जानकारी देते हुए फिल्म के निर्माता – निर्देशक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ यूपी-बिहार में पुलिस बहाली के दौरान होने वाली धांधली पर आधारित है. इस फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी यूपी बिहार ही है.
इससे पहले ‘नथुनिये पे गोली मारे’ भोजपुरिया बॉक्स ऑफिस पर सुपर डूपर हिट रही थी. बाद में जब इस बड़ी हिट ‘नथुनिये पर गोली मारे’ के सिक्वल की घोषणा हुई, तब से दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के फिटनेस आइकन विक्रांत सिंह राजपूत, मोनालिसा, अवधेश मिश्रा, नमित तिवारी, अजय कुमार के साथ शिविका दीवान, तेजल चौधरी, इनुश्री, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, सी पी भट्ट, आइटम गर्ल सीमा सिंह नजर आयेंगी.
बता दें कि नच बलिए में विक्रांत की जोड़ीदार मोनालिसा इस फिल्म में मुख्य आकर्षण होंगी. मोनालिसा बिग बॉस सीजन 10 की प्रतिभागी रह चुकी हैं और दोनों ने बिग बॉस के दौरान ही शादी कर ली थी. दिव्य शक्ति इंटरटेंमेंट और मरूती फिल्म्स इंटरटेंमेंट के बैनर तले ‘नथुनिये पे गोली मारे 2’ को अभय सिन्हा के साथ श्री ओमकार आटर्स लेकर आ रहे हैं. फिल्म में गीत – संगीत अशोक कुमार दीप की है, जबकि संवाद सुरेंद्र मिश्रा ने लिखे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










