प्रतिभा राज का नया गाना ‘पछताओगे बालम’ रिलीज, माही श्रीवास्तव ने लूटी महफिल

Updated:
विज्ञापन
Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Pachtaaoge Balam

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song Pachtaaoge Balam

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘पछताओगे बालम’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब शॉर्ट्स पर वायरल हो गया है. माही श्रीवास्तव और प्रतिभा राज की शानदार केमिस्ट्री, इमोशनल अंदाज और दिल को छू लेने वाले म्यूजिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

Mahi Shrivastava New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और दिल को छू लेने वाला रोमांटिक गाना ‘पछताओगे बालम’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया है. इस गाने में माही श्रीवास्तव और प्रतिभा राज की शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है, जो इमोशनल और रोमांटिक अहसास को और भी गहरा बनाती है. दमदार लिरिक्स और सॉफ्ट म्यूजिक के साथ यह गाना दिल टूटने और पछतावे की कहानी को बेहद खूबसूरती से पेश करता है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब शॉर्ट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गाने के पीछे की टीम

‘पछताओगे बालम’ भोजपुरी गाने को प्रतिभा राज ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि इस गाने में माही श्रीवास्तव फीचर आर्टिस्ट के रूप में नजर आ रही हैं. गाने का निर्माण रत्नाकर कुमार के प्रोडक्शन में किया गया है. इसके बोल पिंकू बाबा ने लिखे हैं और इसका शानदार म्यूजिक विक्की वोक्स ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है, जबकि डीओपी की जिम्मेदारी रंजन ने संभाली है. कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है और एडिटिंग का काम आलोक गुप्ता ने किया है. डीआई रोहित सिंह ने किया है और प्रोडक्शन की देखरेख पंकज सोनी ने की है. यह गाना Worldwide Records Bhojpuri के म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया है.

माही श्रीवास्तव ने लगाए चार चांद

माही श्रीवास्तव ने ‘पछताओगे बालम’ के वीडियो में अपने शानदार एक्सप्रेशंस और जबरदस्त डांस मूव्स से जान डाल दी है. गाने में उनका इमोशनल अंदाज और चेहरे के भाव दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. वहीं उनके एनर्जेटिक डांस स्टेप्स और स्क्रीन प्रेजेंस ने वीडियो को और भी आकर्षक बना दिया है. माही की अदाओं और शानदार परफॉर्मेंस ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं, जिसकी वजह से फैंस इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: प्रमोद प्रेमी यादव का नया रोमांटिक धमाका “मलाई लागेलु”, रिलीज होते ही वायरल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola