Bharti Singh-Harssh Limbachiyaa Baby: दोबारा पैरेंट्स बने भारती-हर्ष, गोला को मिला भाई या बहन? जानें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Dec 2025 6:55 PM

विज्ञापन

भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया बेबी, फोटो- इंस्टाग्राम

Bharti Singh-Harssh Limbachiyaa Baby: भारती सिंह ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया. इस खुशखबरी के सामने आने के बाद लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर जश्न का माहौल देखने को मिला. जानिए बेबी बॉय है या बेबी गर्ल.

विज्ञापन

Bharti Singh–Harssh Limbachiyaa Baby: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. कपल ने 19 दिसंबर की सुबह अपने दूसरे बेबी बॉय का स्वागत किया. इस गुड न्यूज के सामने आते ही ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के सेट पर जश्न का माहौल बन गया और शो की पूरी कास्ट और क्रू खुशी से झूम उठी.

सेट पर मौजूद कलाकारों ने इस खास मौके को मिठाइयां बांटकर सेलिब्रेट किया. कृष्णा अभिषेक, अली गोनी, तेजस्वी प्रकाश, जन्नत जुबैर, कश्मीरा शाह समेत पूरी टीम पैपराजी के सामने इकट्ठा हुई और भारती के दूसरे बच्चे के आने की खुशी मीडिया के साथ साझा की.

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ के सेट पर खुशी का माहौल

सेट पर मौजूद सितारों की खुशी देखते ही बन रही थी. कैमरों के सामने लड़कों ने जोश में कहा, “हम मामा बन गए!” वहीं लड़कियों ने हंसते हुए कहा, “हम मासी बन गए, काजू आ गया!”

इस दौरान सभी कलाकार कैमरे के जरिए भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को बधाइयां देते नजर आए.

स्विट्जरलैंड ट्रिप में किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

भारती और हर्ष ने सितंबर में स्विट्जरलैंड वेकेशन के दौरान अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी. यह कपल पहले से ही अपने तीन साल के बेटे लक्ष्य (गोला) के माता-पिता हैं, जिसका जन्म अप्रैल 2022 में हुआ था.

बता दें कि गोला के बाद भारती और हर्ष को एक बेटी की उम्मीद जरूर थी, लेकिन दोनों हमेशा यही कहते रहे कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा एक स्वस्थ बच्चे की है और वही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है.

यह भी पढ़ें- Naagin 7: डेजी शाह ने प्रियंका चाहर चौधरी को ‘नागिन 7’ में रिप्लेस करने पर चुप्पी तोड़ी, बोलीं- मैं मना नहीं करूंगी

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola