Barsatein Last Episode: शिवांगी जोशी का शो इस वजह से होगा बंद, असली वजह आई सामने

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Feb 2024 8:50 AM

विज्ञापन

Barsatein Last Episode: सोनी टीवी का सीरियल बरसातें- मौसम प्यार का जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है. सीरियल में शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन बतौर लीड दिखाई दिए. ऑफ-एयर होने के बीच की वजह फैंस जानना चाहते थे. अब ये वजह सामने आ चुकी है.

विज्ञापन
undefined

सीरियल बरसातें- मौसम प्यार का को दर्शकों का प्यार मिला, लेकिन अब ये जल्द ऑफ-एयर होने वाला है. शो का आखिरी एपिसोड बरसातें 16 फरवरी को सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर प्रसारित होगा.

undefined

बरसातें- मौसम प्यार का में शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन बतौर लीड दिखाई दिए. दोनों की केमेस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया. साथ में दोनों अच्छे लगते है.

undefined

सीरियल के ऑफ-एयर होने के पीछे की वजह फैंस जानना चाहते थे, लेकिन सामने कोई वजह नहीं आई. अब शिवांगी और कुशाल के को-स्टार पंकित ठक्कर ने खुलासा किया, उनका मानना है कि शो सात महीने में खत्म हो रहा है.

undefined

उन्होंने एक पोर्टल को बताया कि उनका मानना है कि शो को प्रतिस्पर्धा, समय और टीजी तक नहीं पहुंचने के कारण दर्शकों से जुड़ने में संघर्ष करना पड़ा. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस अनुभव के लिए आभारी हैं.

undefined

बरसातें को रिप्लेस दबंगई करेगा, 8 बजे के स्लॉट में. जिसके बाद सोनी टीवी पर नया सीरियल कुछ रीत जगत की ऐसी भी साढ़े आठ बजे आएगा.

undefined

सीरियल बरसातें – मौसम प्यार का पहली बार 10 जुलाई, 2023 को टीवी पर शुरू हुआ था. सीरियल का निर्माण एकता और शोभा कपूर ने बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले किया है.

undefined

कुशाल टंडन ने सीरियल ‘बरसातें – मौसम प्यार का’ में काम करने को लेकर कहा था, ”मैं शो के साथ वापस आने के लिए रोमांचित हूं, जो एक आकर्षक रोमांस ड्रामा है, जिसमें दो बिल्कुल विपरीत व्यक्ति और उनकी इच्छाओं का टकराव है जो भावनाओं का तूफान लाता है.

undefined

शिवांगी को दर्शक आज भी नायरा के रोल में याद रखे हुए है. एक्ट्रेस ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में करीब सात साल काम किया है. उनकी जोड़ी शो में मोहसिन खान के साथ बनी थी.

undefined

शिवांगी डेली सोप में अभिनय के अलावा कई टीवी विज्ञापनों में भी काम कर चुकी है. उन्होंने बालिका वधू 2 में भी काम किया था. हालांकि ये शो पहले पार्ट की तरह लोकप्रिय नहीं हुआ.

undefined

सीरियल बरसातें- मौसम प्यार का के आखिरी एपिसोड को देखने के लिए फैंस बेताब है. फैंस के दिलों में रेयांश और आराधना की जोड़ी हमेशा के लिए रह जाएगी.

Also Read: Barsatein Off Air Date: शिवांगी जोशी का सीरियल हो रहा ऑफएयर, जानें आखिरी एपिसोड कब आएगा, ये शो करेगा रिप्लेस Also Read: Barsatein- Mausam Pyar Ka: आराधना की जिंदगी में नये शख्स की होगी एंट्री, रेयांश का टूटेगा दिल!
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola