Awez Darbar Net Worth: कौन हैं बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट अवेज दरबार, इतने करोड़ के हैं मालिक, अब सलमान खान के शो में मचाएंगे तहलका

अवेज दरबार की नेटवर्थ फोटो- इंस्टाग्राम
Awez Darbar Net Worth: बिग बॉस 19 की धमाकेदार शुरुआत बस कुछ ही देर में होने वाली है. चंद घंटे में पता चल जाएगा कि इस नए सीजन में कौन से स्टार्स एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगे और अपने जबरदस्त गेम प्लॉन से दर्शकों के दिलों पर राज करेंगे. सलमान खान इसे होस्ट करने वाले हैं. इसी बीच मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया. जिसमें अवेज दरबार के नाम से पर्दा उठ गया. वह शो में भाग लेने वाले हैं. आइये जानते हैं उनकी पर्सनल लाइफ और नेटवर्थ के बारे में.
Awez Darbar Net Worth: बिग बॉस का 19वां सीजन लगभग आ गया है और फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. गौरव खन्ना, अशनूर कौर, बसीर अली, अभिषेक बजाज, सिवेट तोमर, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर जैसे नाम पहले से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस सीज़न की थीम राजनीति होगी. इसे जियो सिनेमा और कलर्स पर एंजॉय किया जा सकता है. आइये एक नजर डालते हैं मशहूर कोरियोग्राफर अवेज दरबार की पर्सनल लाइफ और नेटवर्थ पर.
कौन है अवेज दरबार
अवेज दरबार सोशल मीडिया पर एक पॉपुलर चेहरा है, जो अपने यूट्यूब वीडियो और जबरदस्त कोरियोग्राफी के लिए जाने जाते हैं. उनके वीडियोज मिनटों में वायरल होते हैं. 16 मार्च, 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मे आवेज़ प्रसिद्ध संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं. उनका पूरा बचपन म्यूजिक के इर्द-गिर्द ही घूमा है. उन्हें झलक दिखला जा 11 में वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में देखा गया था, लेकिन रिहर्सल के दौरान घुटने में लगी गंभीर चोट के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा. उनके करियर की शुरुआत एक कोरियोग्राफर के रूप में हुई, जहां उन्होंने न केवल युवा नर्तकों को सिखाया, बल्कि कुछ नया करके सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए.
कितने करोड़ के मालिक हैं अवेज दरबार
जाने-माने कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया क्रिएटर अवेज दरबार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके 30.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है. रिपब्लिक वर्ल्ड की मानें तो उनकी कुल संपत्ति गभग 12 करोड़ होगी. हालांकि ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है. कंटेंट निर्माण के अलावा, अवेज ने अपने भाई-बहन ज़ैद और अनम दरबार के साथ मिलकर एक क्रिएटिव स्टूडियो और डिजिटल टैलेंट मैनेजमेंट प्लेटफ़ॉर्म की सह-स्थापना की. कंटेंट क्रिएटर को अक्सर बॉलीवुड स्टार्स संग डांस करते हुए देखा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










