Armaan Malik Net Worth: लग्जरी फॉर्महाउस, 10 फ्लैट्स… करोड़ों संपत्ति के मालिक हैं अरमान मलिक

Updated:
विज्ञापन
Armaan Malik

Armaan Malik

Armaan Malik Net Worth: अरमान मलिक इन-दिनों अनिल कपूर की ओर से होस्ट किए गए शो बिग बॉस ओटीटी 3 में धमाल मचा रहे हैं. उनकी गेम फैंस को खूब पसंद आ रही है. वह इस सीजन के पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक है. आइये एक नजर डालते हैं उनकी नेटवर्थ से लेकर कार कलेक्शन पर.

विज्ञापन

Armaan Malik Net Worth: यूट्यूब पर पॉपुलर अरमान मलिक को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. यूट्यूब वीडियोज के अलावा अरमान एक पॉपुलर सिंगर और एक्टर भी है. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. इन-दिनों यूट्यूबर बिग बॉस ओटीटी 3 में धमाल मचा रहे हैं. उनकी गेम दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. आइये जानते हैं अरमान के नेटवर्थ से लेकर कार कलेक्शन के बारे में.

अरमान मलिक इतने करोड़ के हैं मालिक

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अरमान मलिक ने खुलासा कि उनकी नेटवर्थ करीब 100-200 करोड़ रुपये है. उन्होंने ये भी बताया कि ये उनकी अकेले की कमाई नहीं है, उनकी दोनों पत्नियां की भी मेहनत है. यही नहीं अरमान के पास चंडीगढ़ में एक आलीशान घर है. रियलिटी शो स्टार अक्सर अपने खूबसूरत अपार्टमेंट की झलक दिखाते रहते हैं. उनके घर में रॉयल फर्नीचर मौजूद हैं.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में दोनों पत्नियां के साथ अरमान मलिक ने की धांसू एंट्री, जानें इस सीजन कौन-कौन कंटेस्टेंट करेंगे खूब हंगामा

Also Read- Bigg Boss OTT 3: भूख हड़ताल पर बैठी पायल मलिक, अरमान मलिक ने घरवालों से काम करवाने की ठानी

Also Read- Bigg Boss OTT 3 के कंटेस्टेंट ने राशन के लिए छेड़ी जंग, कहा- आप हमें भूखा नहीं मार सकते…

कई अपार्टमेंट्स के साथ फार्महाउस के मालिक हैं अरमान मलिक

अरमान मलिक के पास चंडीगढ़ में एक फार्महाउस भी है, जिसमें वह जानवरों को रखते हैं और उनकी सेवा करते हैं. अरमान मलिक ने उसी इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया कि जहां वह रहते हैं, वहां उनके 10 फ्लैट्स हैं. जिसमें उनकी फैमिली के अलावा उनके टीम मेंबर्स भी रहते हैं. यूट्यूबर काफी लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं. उनके 4 बच्चे हैं, इसमें तीन उनकी पहली वाइफ से और एक दूसरी वाइफ का बेटा है.

इन कारों के शौकीन हैं अरमान मलिक

अरमान के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास एक फॉर्च्यूनर, एक एचयूवी महिंद्रा, और एक स्कॉर्पियो है. अरमान ने ये भी बताया था कि उनकी टीम के पास कई और कारें भी है. उन्होंने अपने बेटे चीकू के स्कूल जाने और आने के लिए दो बॉडीगार्ड भी रखे हैं. यूट्यूबर ने ये भी कहा था कि कोविड-19 में उन्हें काफी फाइनेंशियल क्राइसिस हुई थी. उसके पास घर चलाने के लिए भी पैसे नहीं थे, लेकिन टिकटॉक और यूट्यूब से पॉपुलैरिटी मिली और आज वह करोड़ों संपत्ति के मालिक है.

Also Read- Bigg Boss OTT 3: सिद्धार्थ शुक्ला से खुद की तुलना में यह क्या कह गए अरमान मलिक, फैंस हो जाएंगे खुश

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola