कृतिका मलिक ने बेबी बॉय को दिया जन्म, पायल और अरमान बोले- हम आज धन्य…VIDEO

Updated:
विज्ञापन
कृतिका मलिक ने बेबी बॉय को दिया जन्म, पायल और अरमान बोले- हम आज धन्य…VIDEO

Kritika Malik Baby Boy: फैंस कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं कि कब पायल और कृतिका मलिक के बच्चे होंगे. अब उन लोगों के लिए खुशखबरी है. जी हां कृतिका ने बेटे को जन्म दिया है. अरमान मलिक ने अपने यूट्यूब वीडियो के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी है.

विज्ञापन

Kritika Malik Baby Boy: यूट्यूबर अरमान मलिक ने बहुत कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. उनकी दो पत्नियां हैं, जो एक ही साथ प्यार-मोहब्बत से एक ही घर में रहते हैं. अरमान की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका इन-दिनों प्रेग्नेंट हैं और किसी भी वक्त उनके घर में किलकारियां गूंज सकती है. अब बेबी का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि कृतिका मलिक ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. अरमान मलिक ने अपने यूट्यूब ब्लॉग के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी है.

अरमान मलिक ने किया प्रैंक

अरमान मलिक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हम देख सकते हैं कि कृतिका अस्पताल में है और उन्हें ड्रिप चढ़ रही है. बैकग्राउंड में बच्चे की हार्ट बीट बज रही है. बाद में डॉक्टर कृतिका को देखते हैं और उन्हें घर भेज देते हैं. हालांकि बात यहां शुरू हुई, जब अरमान कहते हैं कि चलो फै��िली वालों पर प्रैंक करते हैं और कहते हैं कि बेबी गर्ल हुई है. अरमान कृतिका की मम्मी को कॉल करते हैं और कहते है कि लक्ष्मी घर आई है. जिसके बाद परिवार वाले खुशी से झूम उठते है और कहते है कि ये आजतक का सबसे बड़ा सरप्राइज है. आपको बता दें कि जल्द ही कृतिका का बच्चा इस दुनिया में आ जाएगा.

पायल ने की तैयारी

इससे पहले कृतिका मलिक और पायल मलिक ने अपने होने वाले बच्चों के लिए कुछ नई चीजें खरीदी थीं, जिसकी झलक उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाई थी. वीडियो में उन्होंने एक कुरियर का पैकेट खोलकर इसमें मौजूद एक विशेष खाट दिखाई थी, जो सुनहरे स्टैंड के साथ आती थी. इसके बारे में बताते हुए कृतिका ने उल्लेख किया था कि उन्होंने अपने होनेवाले बच्चों के लिए यह ‘सोने का झूला’ खरीदा था और कहा कि वह उस खाट में तीन बच्चों का फोटो शूट करवाएंगी. बेज रंग की खाट शानदार होने के साथ-साथ आरामदायक भी थी.

Also Read: Gadar 2: तारा सिंह बनने के लिए सनी देओल को मिली करोड़ों में फीस, अमीषा पटेल यानी सकीना ने भी चार्ज की मोटी रकम

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola