Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट से सिंगर्स और सेलेब्स के बीच हलचल, लिखा- 'इस फैसले को समझ पाना मुश्किल है'
Published by : Shreya Sharma Updated At : 28 Jan 2026 10:37 AM
अरिजीत सिंह
Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद फैन्स से लेकर सेलेब्रिटीज तक हैरान हैं. इस खबर के सामने आते ही बादशाह, अमाल मलिक और बी प्राक जैसे कलाकार सोशल मीडिया पर भावुक हो गए. हालांकि अरिजीत ने साफ किया है कि वह अपने पुराने कमिटमेंट को पूरा जरूरी करेंगे.
Arijit Singh Retirement: म्यूजिक इंडस्ट्री को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने अचानक यह ऐलान किया कि वह अब फिल्मों के लिए गाने नहीं गाएंगे. मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए अरिजीत ने अपने इस फैसले की जानकारी दी और देखते ही देखते यह खबर पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गई.
अरिजीत सिंह ने किया पोस्ट
अरिजीत सिंह ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्होंने कई सालों तक दर्शकों से जो प्यार पाया है, उसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे. अब वह प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं और फिल्मों के लिए नए गाने रिकॉर्ड नहीं करेंगे. हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वह संगीत से पूरी तरह दूर नहीं जा रहे, बल्कि आगे अपने तरीके से म्यूजिक करना चाहते हैं. इसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री के कई सिंगर्स हैरान रह गए और अपनी प्रतिक्रिया देने लगे.

सिंगर्स ने किया इमोशनल कमेंट
रैपर बादशाह ने सिर्फ तीन शब्दों में अपनी कहा, “सदियों में एक”. वहीं मशहूर सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक ने लिखा कि अरिजीत के फैसले को समझ पाना मुश्किल है, लेकिन वह हमेशा उनके फैन रहेंगे. अमाल ने यह भी कहा कि अरिजीत के बिना फिल्मी संगीत पहले जैसा नहीं रहेगा. इसके अलावा सिंगर बी प्राक ने अरिजीत को “फैन फॉर लाइफ” बताया, जबकि अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने रोते हुए इमोजी शेयर किया. एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने अरिजीत के नए सफर के लिए उन्हें बधाई दी.
पुराने कमिटमेंट को पूरा करेंगे अरिजीत
सोशल मीडिया पर कई सेलेब्रिटीज भी इस खबर से हैरान है. एक्टर अली गोनी ने भावुक होकर लिखा, “नहीं यार, ऐसा मत करो.” वहीं कंटेंट क्रिएटर यशराज मुखाटे ने उम्मीद जताई कि अब अरिजीत इंडिपेंडेंट म्यूजिक में कुछ नया और अलग लेकर आएंगे. बता दें, अरिजीत सिंह ने यह भी साफ किया कि उनके कुछ पुराने कमिटमेंट बाकी हैं, जिन्हें वह पूरा करेंगे. आने वाले समय में उनकी आवाज में कुछ गाने रिलीज हो सकते हैं, लेकिन नए फिल्मी प्रोजेक्ट्स वह नहीं लेंगे.
ये भी पढ़ें: Arijit Singh Retirement: प्लेबैक सिंगर के तौर पर ये है अरिजीत सिंह का आखिरी गाना, फिल्मों में गाने से लिया संन्यास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










