Arbaaz Khan Wedding: 56 साल की उम्र में अरबाज खान ने की दूसरी शादी, शूरा खान से किया निकाह, रवीना ने दी बधाई
अरबाज खान ने पहली शादी मलाइका अरोड़ा के साथ की थी. मलाइका के साथ अरबाज का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है. 1998 में अरबाज ने मलाइका के साथ शाद की थी. हालांकि दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया.

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान 56 साल की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं. उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया. इधर दोनों कपल को नये सफर की शुरुआत करने पर लगातार बधाईयां मिल रही हैं.

रवीना टंडन ने अरबाज खान को निकाह की बधाई दी
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने मित्र अरबाज खान को शादी की बधाई दी. रवीना ने अरबाज के साथ डांस करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, मुबारक मुबारक मुबारक!!! मेरे प्रिय शूरा खान और अरबाज खान ! उन्होंने आगे लिखा, अभी तो पार्टी शुरू हुई है!!!! मिसेज एंड मिस्टर शूरा अरबाज खान!

बहन अर्पिता के घर पर हुईं रस्में
अरबाज खान और शूरा की शादी की सभी रस्में बहन अर्पिता के घर पर हुईं. शाम से करीबी लोग शादी में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे थे. भाईजान अभिनेता सलमान खान भी अरबाज खान की शादी में शामिल होने के लिए अपनी बहन अर्पिता के घर पर पहुंचे.

मलाइका अरोड़ा के साथ हुई थी पहली शादी
मालूम हो अरबाज खान ने पहली शादी मलाइका अरोड़ा के साथ की थी. मलाइका के साथ अरबाज का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है. 1998 में अरबाज ने मलाइका के साथ शाद की थी. हालांकि दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










