अस्पताल में अनुराग डोभाल से मिलने पहुंची पत्नी, बोलीं- आपकी दुआओं की जरूरत है

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Mar 2026 7:53 AM

विज्ञापन

यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी, फोटो- इंस्टाग्राम

Anurag Dobhal Health Update: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल को लेकर उनके मैनेजर ने हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि अनुराग अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं. अस्पताल में उनकी पत्नी रितिका चौहान भी उनके साथ मौजूद हैं.

विज्ञापन

Anurag Dobhal Health Update: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने गाड़ी की स्पीड ज्यादा कर दी. जिसके बाद उनका एक्सीडेंट हो गया. दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया. अनुराग के मैनेजर ने सोशल मीडिया के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान और उनका परिवार अस्पताल में उनके साथ हैं.

मैनेजर ने दिया अनुराग डोभाल का हेल्थ अपडेट

मैनेजर ने लिखा, “अपडेट: करीबी दोस्त, भाभी (अनुराग की पत्नी, रितिका चौहान) और उनका परिवार फिलहाल में अस्पताल में उनके साथ हैं. अनुराग अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं. कृपया अफवाहें फैलाने से बचें. इस समय किसी पर नफरत फैलाने या किसी को टारगेट करने की कोशिश न करें. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं. आइए सब मिलकर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें.”

रितिका चौहान बोलीं- अनुराग ठीक हैं

अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, “अनुराग ठीक हैं. उन्हें कुछ चोटें लगी हैं, लेकिन वह मजबूत हैं और जल्दी ठीक हो जाएंगे. फिलहाल यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण समय है और हम सभी से विनम्र अनुरोध करते हैं कि कोई भी अफवाहें या गलत जानकारी न फैलाए. इस समय हमें वास्तव में आपकी दुआएं, समर्थन और सकारात्मक विचारों की जरूरत है. हमारे साथ खड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद.”

मानसिक तनाव और पारिवारिक मुद्दे

अनुराग डोभाल लाइव स्ट्रीम में काफी इमोशनिल दिखे थे. उन्होंने कहा था, “मम्मी, अगर मैं अगले जन्म में आऊं, तो बस मुझे प्यार देना,” इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाई और कहा, “चलो आखिरी ड्राइव पर चलते हैं.” इसके बाद उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने परिवार संबंधी परेशानियों के कारण मानसिक तनाव का सामना करने की बात अपने व्लॉग में की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके इंटर-कास्ट विवाह के कारण परिवार के सदस्य उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- ‘अगले जन्म में प्यार देना मम्मी’, फिर स्पीड में दौड़ाई कार, ICU पहुंचे अनुराग डोभाल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola