ePaper

Anupamaa Updates: अनुज की हालत देखकर अनुपमा का टूटा हौसला, काव्या को सता रहा ये डर

Updated at : 10 Dec 2021 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Updates: अनुज की हालत देखकर अनुपमा का टूटा हौसला, काव्या को सता रहा ये डर

सीरियल अनुपमा और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग होने वाला है. अनुज की हालत देखकर अनुपमा के आंसू थम नहीं रहे. वनराज उसे संभालता है.

विज्ञापन

Anupamaa Updates: शो अनुपमा का ट्रैक इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. सीरियल के मेकर्स इसे इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे है. अनुपमा को बचाने के चक्कर में अनुज का गुंडों के साथ जबरदस्त लड़ाई होता है. इस लड़ाई में अनुज के सिर पर गहरी चोट लगती है, जिसके बाद अनु उसे अस्पताल लेकर जाती है.

अनुपमा का आने वाला एपिसोड काफी इंट्रेस्टिंग होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि अनुज की हालत देखकर अनुपमा का बुरा हाल हो जाता है. वनराज उसे संभालता है. अनुपमा कहती है कि अनुज उसे दर्द में नहीं देख सकता. उसने 26 साल तक उसका इंतजार किया, लेकिन अब वह उसके जीवन का हिस्सा है. अगर उसे कुछ हो गया. अनु कहती है कि अनुज ने अपने प्यार का इजहार सबके सामने किया, लेकिन वो नहीं कर पाई.

वनराज, अनुपमा को काफी समझाता है और सोचता है कि उसकी बातों से लगता है कि अनुज अब उसके लिए एक दोस्त से ज्यादा है. वह कहता है कि अनुज के साथ ही अच्छा होगा. डॉक्टर वनराज और अनु को बताते हैं कि मरीज की हालत बहुत गंभीर है और उसे सर्जरी की जरूरत हो सकती है, इसलिए उन्हें सभी औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर लेनी चाहिए और सहमति फॉर्म पर हस्ताक्षर करना चाहिए.

Also Read: Anupamaa Updates: क्या अस्पताल में हो जाएगी अनुज की मौत? अनुपमा से डॉक्टर ने कही ये बात

अनुपमा पूछती है कि वे किस तरह के पेपर्स है. वनराज उसे बाबूजी की सर्जरी के दौरान पेपर्स पर किए गए साइन के बारे में बताता है. अनु बहुत घबरा जाती है और अनुज को किसी और अस्पताल ले जाने के लिए कहती है. वनराज उसे समझाता है कि वो यहां जीके को नहीं बुला सकता. वो उसे समझाते हुए पेपर्स पर साइन करने के लिए कहता है.

वनराज, समर को फोन कर अनुज के बारे में बताता है कि उसकी हालत गंभीर है. बा अनुज को कोसने के लिए खुद को दोषी महसूस करती है और उसकी जिंदगी के लिए प्रार्थना करती है. काव्या ये सब जानकर परेशान हो जाती है और सोचती है कि अगर अनुज को कुछ हो गया तो वनराज अनु को वापस यहां लाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola