Anupamaa Spoiler Alert : वनराज ने चरित्र पर उठाए सवाल, कह दी ऐसी बात जिसे सुनकर अनुपमा ने छोड़ दिया घर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2021 10:21 AM
Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. जहां वनराज एक बार फिर से अनुज को लेकर अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठाता है. इस दौरान वह कई तरह की बातें कहता है. जिसे सुनकर अनुपमा टूट जाती है.
Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ के एपिसोड्स काफी मजेदार और दिलचस्प हो गए है. शो में जबसे अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना की एंट्री हुई है, तबसे फैंस अनुज कपाड़िया और अनुपमा की जोड़ी को खूब फैंस पसंद कर रहे हैं. अब इसमें एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.
शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. जहां अब तक के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा के घर पहुंचते ही वनराज और लीला उसे खड़ी-खोटी सुनाता है. इन सभी बात को सुनकर अनुपमा को गुस्सा आता है और वह वनराज को लिमिट में रहने के लिए कहती है. जिसके बाद लीला वनराज का पक्ष लेती है.
वहीं घर में पाखी और समर अनुपमा का सपोर्ट करते हैं. लेकिन वनराज चुप नहीं होता है और कहता है कि अनुज के साथ तुम रात गुजार के आई हो, क्या पता अनुज के साथ बेडरुम में थी. इस बात पर समर वनराज को रोकने की कोशिश करता है, बाद में परितोष कहता है कि अनुपमा अनुज के साथ रातभर थी, तो कुछ भी हो सकता है.
वनराज इस दौरान कहता है कि वह बच्चों को क्या रोकेगा, जब मां ने नहीं सारी मर्यादा लांघ दी. अनुपमा वहीं, खड़ी रहती है और वनराज की घटिया सोच पर ताजुब्ब करती है. यही नहीं इस दौरान लीला भी अनुपमा को चरित्रहीन कहती है. जिग्नेश वनराज को चुप करवाता है, लेकिन अनुपमा उसे रोक देती है. इन सभी बातों को सुनकर अनुपमा इससे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ़ती है और शाह परिवार छोड़ने का फैसला लेती है.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










