Anupamaa Spoiler Alert: वनराज के रोकने पर भी नहीं रुकेगी अनुपमा, छोड़ देंगी घर, काव्या को जॉब से निकालेगा अनुज

Updated at : 26 Oct 2021 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: वनराज के रोकने पर भी नहीं रुकेगी अनुपमा, छोड़ देंगी घर, काव्या को जॉब से निकालेगा अनुज

Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी हंगामेदार होने वाला है. अनुपमा वनराज के लाख मना करने पर भी नहीं रुकेगी और वह वनराज शाह का घर छोड़ देगी. वहीं अनुज काव्या को धक्के मारकर जॉब से बाहर निकाल देगा.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी शो ‘अनुपमा’ के एपिसोड्स काफी मजेदार और दिलचस्प हो गए है. शो में जबसे अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना की एंट्री हुई है, तबसे फैंस अनुज कपाड़िया और अनुपमा की जोड़ी को खूब फैंस पसंद कर रहे हैं. अब इसमें एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. वनराज हमेशा की तरह अनुपमा पर चिल्लाता है. वह कहता है कि आखिरकार अनुपमा ने अपना असली रंग दिखा ही दिया. वह काव्या को जॉब से बाहर निकालने के लिए अनुपमा पर भड़क जाता है.

वह आगे कहता है कि उसकी योजना पहले काव्या को नौकरी देने और फिर पहले ही दिन उसे नौकरी से निकालने की थी. वहीं अनुपमा वनराज की हर बात सुनती रहती है, बाद में जब वनराज अनुपमा से पूछता है कि उसकी बातें उसे चूभ तो नहीं रही है, जिसके बाद अनुपमा अपने कानों से रूई निकालती है और कहती है कि वह एक ही बात को बार-बार सुनकर थक गई है और फिर उसे आगे की बातचीत के लिए वॉयस नोट का इस्तेमाल करने की सलाह देती है.

Also Read: Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा ने अनुज के लिए छोड़ा वनराज का घर, शाह परिवार को लगेगा जबरदस्त झटका, देखें VIDEO

अनुपमा वहां से जाते रहती है कि वनराज उसका हाथ पकड़ता है, जिसके बाद ने वनराज को दूर धकेल दिया और उसे न छूने की चोतावनी दी. अनुपमा ने यह भी कहा कि आगे उसे दोबारा न छुए.

अनुपमा फिर सभी को बताती है कि वह अनुज के साथ शहर के बाहर एक बिजनेस मीटिंग के लिए जाएगी. जिसके बाद वनराज उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन अनुपमा चली जाती है.

अनुज ने काव्या को जॉब से निकाल दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि काव्या अनुज और अनुपमा के रिश्ते को लेकर सवाल उठाती है और पूरे ऑफिस के सामने अनुज की बुराई करती है. जिसके बाद अनुज काव्या को सबके सामने खूब लताड़ लगाता है और जॉब से निकाल देता है.

Also Read: Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा ने बा के सवालों का दिया करारा जवाब, अनुज ने जलाया रावण का पुतला

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola