ePaper

Anupamaa Spoiler Alert: बरखा और अंकुश को लेकर अनुज उठायेगा बड़ा कदम, अनुपमा क्या करेगी अब?

Updated at : 16 Jun 2022 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: बरखा और अंकुश को लेकर अनुज उठायेगा बड़ा कदम, अनुपमा क्या करेगी अब?

Anupamaa upcoming episode: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला, अनुपमा से कहती है कि उसकी जेठानी ने उनका बहुत अपमान किया. इस वजह से शाह परिवार बिना खाए वहां से चले जाते है. ये देखकर अनुपमा काफी उदास हो जाती है.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा (Anupamaa) अपने लेटेस्ट ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है. अनुपमा पार्टी में बाबूजी का स्टैंड लेती है. साथ ही उस गेस्ट को जमकर खरी- खोटी सुनाती है, जो बाबूजी को अपमानित करने की कोशिश करती है. अनु की बातों से अनुज सहमत दिखता है. दूसरी तरफ बरखा कुछ भी नहीं कर पाती.

बरखा ने बाबूजी से मांगी माफी

बरखा अपने बर्ताव के लिए बाबूजी से माफी मांगती है. बरखा, अनुज और अनुपमा से कहती है कि जो कुछ भी हुआ उसे गंभीरता से न लें. अंकुश कहता है कि उसने नहीं सोचा था कि अनुपमा इतनी मजबूत होगी. इतना सब कुछ होने के बाद शाह परिवार डिनर के लिए नहीं रूकता. अनुपमा उन्हें रोकने की पूरी कोशिश करती है.

लीला हुई नाराज

लीला, अनुपमा से कहती है कि उसकी जेठानी ने उनका बहुत अपमान किया और वो इतना होने के बाद रूक नहीं सकती. अनुज भी उनसे रूकने का अनुरोध करता है कि वो लोग खाना खाकर जाए. लेकिन शाह परिवार वहां से चले जाते है. वहीं, अगले दिन मीडिया में बरखा अपनी और अपने बच्चों की तसवीरें ना देखकर काफी परेशान हो जाती है. वो सोचती है कि अनुपमा सुर्खियों में है और उसका कोई नाम नहीं है.

Also Read: Anupama Spoiler Alert: पार्टी में पाखी की मुलाकात हुई इस खास शख्स से, अनुपमा से नाराज हुई बरखा
अनुपमा से अनुज ने कही ये बात

अनुपमा से अनुज कहता है कि उसने अंकुश और बरखा के लिए अलग बंगला देखा है. अनुपमा कहती है वो परिवार को जोड़ना चाहती है और वो उन्हें अलग कर रहे है. अनुज कहता है कि वो लोग विदेश से आए है तो उन्हें अकेला रहना ही ज्यादा अच्छा लगता होगा. अनुज कहता है कि संयुक्त परिवार आमतौर पर काम नहीं करता है.

अबतकआपने देखा

अबतक आपने अनुपमा में देखा कि पार्टी में बाबूजी जोर से डकार लेते है और ये सुनकर बरखा की एक गेस्ट उन्हें अपमानित करती है. वनराज ये देखकर अपने पिता की तरफ से बोलता है. तभी अनुज और अनुपमा वहां आ जाते है. अनुपमा उस गेस्ट को जमकर लताड़ती है और काफी कुछ कहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola