ePaper

Anupama Spoiler Alert: पार्टी में पाखी की मुलाकात हुई इस खास शख्स से, अनुपमा से नाराज हुई बरखा

Updated at : 13 Jun 2022 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert: पार्टी में पाखी की मुलाकात हुई इस खास शख्स से, अनुपमा से नाराज हुई बरखा

सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बरखा, अनुपमा के परिवार को देखकर नाराज हो जाती है. वहीं, समर, पाखी, पारितोष, बरखा के बच्चों से मिलते है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा (Anupama) में कई नये किरदार आ चुके है और कहानी आगे बढ़ चुकी है. अनुज और अनुपमा अपने नये घर के हाउस वार्मिंग पार्टी के लिए शाह परिवार को आमंत्रित करते है. वनराज के मन में कई सवाल होते है और वो इस वजह से नहीं जाता. लेकिन सबके कहने पर वो पार्टी में जाने के लिए तैयार हो जाता है. लेकिन वहां पहुंचते ही गेट पर गार्ड उनकी बेइज्जती करता है.

अनुपमा के घर में पार्टी

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, वनराज से माफी मांगती है उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए रिक्वेस्ट करती है. शाह परिवार अनुपमा का बड़ा घर देखकर शॉक्ड हो जाते है. अनुज सबको शाह परिवार से मिलवाता है. इधर, सारा, समर से मिलती है और उसे पता चलता है कि वो अनुपमा का बेटा है.

आदिक से मिली पाखी

वहीं, पाखी, आदिक से मिलती है और दोनों एक-दूसरे से बात करते है. आदिक उससे पूछता है कि वो क्या वो उसका पीछा करते हुए यहां तक आ गई. पाखी उसे बताती है कि अनुपमा उसकी मां है, पारितोष, सारा, समर और किंजल, आदिक से मिलते है और सबमें दोस्ती हो जाती है.

Also Read: Anupama Spoiler Alert: अनुज की प्रापर्टी पर बरखा की है नजर! हाउस वार्मिंग पार्टी में शाह परिवार की एंट्री
अनुपमा की तारीफ

अनुपमा को पार्टी में काम करते देख काव्या उससे ये सब करने की वजह पूछती है. अनुपमा उससे कहती है कि उसे काम करना पसंद है क्योंकि उसकी आदत है. बा अनुपमा की नेकलेस की तारीफ करती है. काव्या कहती है ये देखने में महंगा लग रहा है. पार्टी में अनुज सबको अनुपमा से अपनी पत्नी के रुप में मिलवाता है. उसकी तारीफ करता देख बरखा चिढ़ जाती है.

अनुपमा- बरखा में तकरार

टेलीचक्कर के एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुपमा म्यूजिक बंद कर देती है जब बरखा चाहती है कि हर कोई पूरी तरह से पार्टी में एजॉय करें. अनुपमा कहती है कि पार्टी चलेगी, लेकिन पूजा के बाद ही. अनुज पूरी तरह से इसके पक्ष में हैं और चेहरे पर मुस्कान के साथ अपनी पत्नी के फैसले का समर्थन करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola