ePaper

Anupamaa, 13 August 2021, Upcoming Story: पारितोष की वजह से टूट गया वनराज, अनुपमा के सामने लगा रोने

Updated at : 13 Aug 2021 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa, 13 August 2021, Upcoming Story: पारितोष की वजह से टूट गया वनराज, अनुपमा के सामने लगा रोने

सीरियल अनुपमा (Anupamaa) के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि पारितोष शाह परिवार छोड़कर जाने का फैसला करता है. अनुपमा और वनराज उसे रोक नहीं पाते. इधर बा और बापूजी भी घर छोड़ने का मन बना लेते है.

विज्ञापन

Anupamaa, 13 August 2021, Upcoming Story : टीवी सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है. शो में पारितोष के बदले बर्ताव से हर कोई शॉक्ड हो जाता है. पारितोष सबसे बदतमीजी से पेश आता है और इस कारण वनराज उसे थप्पड़ मारते है. इधर बा और बापूजी घर से जाने के बारे में बात करते है जो अनुपमा और वनराज सुन लेते है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज अनुपमा से कहता है कि पारितोष की परवरिश उसने की थी, लेकिन वो इतना बदल जाएगा उसने सोचा नहीं था. वनराज कहता है, मैंने उसे पर दिया आसमान दिया, मगर उसकी बातों से बा और बापूजी दुखी होकर घर छोड़कर जाना चाहते है.

वनराज ये सब कहकर रोने लगना है और ये देखकर अनुपमा कहती है कि हमें कुछ तो करना होगा. वनराज कहता है ना मैं बापूजी को जाने दे सकता हूं और ना पारितोष को. अनुपमा उसे समझाती है कि पाखी जैसे उससे नाराज थी और कुछ दिन बाद ठीक हो गई थी, वैसे ही तोशू कुछ दिन सबसे दूर रहेगा तो उसे सब कुछ समझ आ जाएगा.

Also Read: Anupamaa, 12 August 2021, Upcoming Story: पारितोष की इस हरकत से टूटा शाह परिवार, बा- बापूजी ने लिया बड़ा फैसला

पारितोष और किंजल जाने के लिए तैयार होते है और अनुपमा दोनों की आरती करती है. उनको जाते देखकर अनुपमा खूब रोने लगती है. अधर बा और बापूजी भी जाने के बारे में कहते है और वनराज उन्हें काफी समझाता है. वो कहते है वो दोनों कुछ दिन में वापस आ जाएगा और आपलोग छोड़कर गए तो मैं अपना जान दे दूंगा. ये सुनकर बापूजी नहीं जाने का फैसला करते है.

पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि पारितोष सारे घरवालों को काफी बुरा-भला कहता है. वनराज उसे थप्पड़ मारता है और कहता है कि उसने उसकी गलतियों से कुछ नहीं सीखा. किंजल भी पारितोष को समझाती है लेकिन वो कुछ नहीं समझता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola