Anupama: इस वजह से माही और गौतम की शादी 4 दिन के अंदर होगी, तोशू- पाखी नहीं इस शख्स को थप्पड़ मारेगी अनुपमा
Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Nov 2025 10:04 AM
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही अपनी बहन माही को समझाती है कि वह गौतम से शादी ना करे. हालांकि माही उसकी बात नहीं समझती और उससे लड़ाई करने लगती है. तभी गौतम वहां आता है और माही को अपनी बातों में फिर से फंसा लेता है.
Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला, माही के बारे में बात करती है और उसे नासमझ कहती है. बाबूजी कहते है कि माही एक अच्छा लड़का खुद के लिए चुन सकती थी, लेकिन उसने गौतम को चुना. तोशू कहता है कि माही बहुत चालाक है. उसे आर्यन की संपत्ति मिल गई है और गौतम से शादी करने के बाद वह कोठारी हाउस में ही रहेगी. दूसरी तरफ परी, अनुपमा से उसपर ध्यान देने के लिए कहती है. वह भावुक हो जाती है और कहती है कि गौतम इतनी गलतियां करता है, लेकिन सब उसे माफ कर देते हैं. हालांकि उसकी बात कोठारी हाउस में किसी ने नहीं सुनी. ईशानी, परी, किंजल, अनु को इस मैटर पर बात करने के लिए कहते हैं.
चार दिन के अंदर होगी माही और गौतम की शादी
अनुपमा में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही, प्रेम से पूछती है कि वह इतने स्ट्रेस में भी शांत कैसे रह सकता है. इस बीच प्रेम अपना फोन बार-बार देखता है. राही कहती है कि वह उसे इग्रोर कर रहा. प्रेम कहता है कि माही ने गौतम से शादी का मन बना लिया, ऐसे में वह कुछ नहीं कर सकता. राही को प्रेम पर शक होता है और वह इसके बारे में उससे पूछती है. प्रेम ये सुनकर गुस्से में वहां से निकल जाता है. दूसरी तरफ मोटी बा कहती है कि माही और गौतम की शादी चार दिन के अंदर होगी. पराग पूछता है कि इतनी जल्दी क्यों. मोटी बा कहती है कि वह शादी में कोई ड्रामा नहीं चाहती है और इसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स शामिल होंगे.
माही को अपनी बातों में फंसा लेगा गौतम
अनुपमा, वरुण के इरादे के बारे में जान जाती है और उसे ईशानी को परेशान करने के लिए थप्पड़ मारती है. अनुपमा उसे पुलिस को सौंपने का फैसला करती है. दूसरी तरफ राही, माही से अपने फैसले पर दोबारा से सोचने के लिए कहती है. माही कहती है कि उसे जलन हो रही है क्योंकि जल्द ही कोठारी हाउस में गौतम, प्रेम की जगह ले लेगा. दोनों में बहस होने लगती है. गौतम आता है और माही का साइड लेता है. वह उसे एक गुलाब देकर अपनी बातों में फंसा लेता है.
यह भी पढ़ें- Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी नागिन, पहला लुक देख फैंस हो जाएंगे खुश, एक्ट्रेस ने कहा- एकता मैम ने वादा निभाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










