Anupama: क्या यशदीप अनुपमा को कहेंगे अलविदा, वकार शेख बोले- मुझे यकीन है कि एक छोटा सा सीन…

Anupama
Anupama: सीरियल अनुपमा के हर एक एपिसोड को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. हालांकि कई अटकले चल रही है कि अब यशदीप सीरियल को छोड़ देंगे. ऐसे में खुद वकार शेख ने इस राज से पर्दा उठाया है.
Anupama: गौरव खन्ना और रूपाली गांगुली स्टारर, सीरियल अनुपमा दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. सीरियल हर हफ्ते टीआरपी चार्ट में नंबर वन पर रहता है. कुछ महीने पहले सीरियल ने लीप लिया था, जिसके बाद अनुज और अनुपमा एक दूसरे से अलग हो गए थे, जहां अनु अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका चली गई थी. वहीं अनुज भी अपनी बेटी आध्या के साथ वहीं रहता था. कहा जा रहा है कि सीरियल में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं, जिसमें अनुज की मृत्यू से लेकर यशदीप-अनुपमा की शादी शामिल है. अटकलें चल रही थीं कि अगर अनुज का डेथ ट्रैक शो में आएगा, तो स्पाइस एन चटनी रेस्टोरेंट बंद हो जाएगा, ऐसे में क्या वकार शेख का किरदार यशदीप धीरे-धीरे राजन शाई टीवी सीरियल से बाहर हो जाएगा? अब खुद यशदीप ने इस राज पर से पर्दा उठाया है.
क्या यशदीप कहेगा अनुपमा को अलविदा
अनुपमा से यशदीप के बाहर होने की अटकलें तब शुरू हुईं जब उनके सीन्स को सीरियल में छोटा कर दिया गया. अभी शो की पूरी कहानी शाह के अमेरिका वापस जाने और अनु के कुकिंग कॉम्पिटिशन पर केंद्रित है, जिससे यशदीप के लिए एपिसोड में आने की बहुत कम गुंजाइश बची है. अब बॉलीवुडलाइफ के साथ बातचीत में वकार शेख ने शो में यशदीप के फ्यूचर के बारे में खुलकर बात की.
अनुपमा से बाहर होने पर वकार ने तोड़ी चुप्पी
यह पूछे जाने पर कि क्या अटकलें सच हैं, वकार शेख ने कहा, ‘मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. कदापि नहीं.. मैं लगातार वहां रहा हूं. जिस दिन से मैं अनुपमा से जुड़ा, मैं सभी एपिसोड्स का हिस्सा रहा हूं. कई बार कहानी या एपिसोड ऐसा होता है जिसकी वजह से शायद मैं किसी खास एपिसोड का हिस्सा नहीं बन पाता, लेकिन उस एपिसोड में भी मुझे यकीन है कि मेरा एक छोटा सा सीन जरूर होगा. मैं अनुपमा की शूटिंग कर रहा हूं.’ खैर, यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स अब कहानी को कैसे आगे बढ़ाएंगे.
Also Read- Anupama: क्या अनुज की हो जाएगी मौत, इस शख्स ने किया खुलासा, जानें यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










