Anupama: क्या अनुज की हो जाएगी मौत, इस शख्स ने किया खुलासा, जानें यहां

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Apr 2024 10:11 AM

विज्ञापन

anupama

Anupama: सीरियल अनुपमा में खूब सारा ड्रामा दर्शकों को देखने मिल रहा है. कुछ समय से अनुज के किरदार को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही है. अब इन अटकलों पर वकार शेख ने जवाब दिया है.

विज्ञापन

Anupama: गौरव खन्ना और रूपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा अपने ट्रैक को लेकर सुर्खियां बटोरते रहता है. सीरियल की कहानी दिलचस्प मोड़ पर आकर खड़ी हो गई है. अनुपमा अपने जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती है, लेकिन बार-बार उसके सामने उसका अतीत आ जाता है. कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है कि शो में अनुज की मौत हो जाएगी. अनुज का रोल गौरव खन्ना निभाते है. क्या सच में अनुज की मौत हो जाएगी. इस सवाल का जवाब यशदीप यानी वकार शेख ने दी.


अनुपमा सीरियल में क्या अनुज की हो जाएगी मौत
अनुपमा और अनुज की केमेस्ट्री सीरियल में दर्शकों को खूब भाती है. सोशल मीडिया पर कुछ दिन से अनुपमा के आगे की कहानी को लेकर कई तरह की खबरें चल रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अनुज की मौत शो में हो जाएगी. बॉलीवुड लाइफ के साथ बातचीत में यशदीप वकार शेख ने इसपर बात की. उन्होंने कहा, मैंने इंटरनेट पर अनुज की मौत वाले ट्रैक के बारे में पढ़ा है और मैं हैरान हूं. मुझे यकीन है कि गौरव खन्ना को भी इस बारे में नहीं पता होगा कि ऐसा कुछ होने वाला है.


वकार शेख बोले- क्रिएटर्स आगे की कहानी तय करते हैं
अनुपमा फेम वकार शेख ने आगे कहा, जिन लोगों ने बंगाली शो देखा है, शायद वो सोचते होंगे कि आगे के ट्रैक में ऐसा हो सकता है. फैंस अक्सर आगे की कहानी को लेकर कई सारी अटकटें लगाते हैं. हम एक्टर्स को भी आगे के ट्रैक के बारे में जानकारी नहीं होती. क्रिएटर्स आगे की कहानी तय करते हैं. मेकर्स को लगता है कि ये ट्रैक काम कर रहा तो वो इसपर फोकस करते हैं. अगर उन्हें लगता है कि ये ट्रैक काम नहीं कर रहा तो वो इसे बदल देते है. समय बताएगा कि अनुज की मौत की अटकलें कितनी सच है या झूठ.

Anupama Upcoming Twist: अमुपमा के साथ राम नवमी मनाएगा अनुज, आध्या-श्रुति का होगा बुरा हाल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola