Anupama Upcoming Twist: अमुपमा के साथ राम नवमी मनाएगा अनुज, आध्या-श्रुति का होगा बुरा हाल
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Apr 2024 9:30 AM
Anupama Upcoming Twist
Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड्स काफी मजेदार होने वाले हैं. जहां राम नवमी के अवसर पर अनु और अनुज एक साथ रहेंगे. ये देखकर श्रुति और आध्या को काफी जलन महसूस होगी.
Anupama Upcoming Twist: राजन शाही ने रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना स्टारर टॉप टीवी शो अनुपमा का निर्माण किया. ये सीरियल शुरू से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. बीते दिनों शो में लीप आया था, जिसके बाद अनुपमा और अनुज की जिंदगी पूरी तरह बदल गई. अब लेटेस्ट एपिसोड में, हम देखेंगे कि आरुष पाखी को धोखे से होटल में ले जाएगा. हालांकि अनुज और अनु वहां पहुंच जाएंगे और अपनी बेटी को बचाने में कामयाब रहेंगे. वनराज पाखी को कड़ी फटकार लगाता है. इधर आध्या अनुज से कहती है कि उसे हर समय अनुपमा के पीछे भागने के बजाय श्रुति के साथ अपने रिश्ते पर ध्यान देना चाहिए. अनुज अपनी बेटी को डांटता है और अपने लहजे को ठीक रखने की चेतावनी देता है. बाद में, वह श्रुति को भी खरी-खोटी सुनाता है.
एक साथ राम नवमी मनाएंगे अनुज-अनुपमा
एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अनुज पाखी की बेबसी और अनु की तकलीफ देखता है. वह पाखी को नौकरी देकर उन दोनों का बोझ हल्का करने का काम करेगा. इसके अलावा अनुज और अनुपमा अमेरिका में एक साथ राम नवमी मनाते नजर आएंगे. शाह, कपाड़िया हाउस और श्रुति, आध्या फेस्टिवल में एक छत के नीचें रहेंगे. आध्या को ये बिल्कुल पसंद नहीं आएगा और वो सभी को नीचा दिखाएगी और अपनी मां को बुरा बोलेगी, लेकिन इस बार अनुज शांत नहीं रहेगा और अपनी बेटी को बुरी तरह डांटेगा.
भारत जाने का फैसला करेगी आध्या
इस बात से आध्या इमोशनल हो जाएगी और वह एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत जाने का फैसला करेगी. कहा ये भी जा रहा है कि अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आध्या अनाथालय में जाने का फैसला करेगी. उसे लग सकता है कि कोई भी उसे प्यार नहीं करता या समझता नहीं. हालांकि, अनुपमा ऐसा होने नहीं देगी और एक बाप को अपनी बेटी से मिलवाएगी. अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या आध्या अपनों का प्यार समझ पाएगी या फिर घरवालों को गलत समझते रहेगी.
Also Read- Anupama Upcoming Twist: अनुज-अनुपमा को करीब आता देख श्रुति को होगी जलन, आध्या उठाएगी बड़ा कदम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










