Anupama Upcoming Twist: प्रेम और राही के प्यार में विलेन बनेगा ये शख्स, परी के साथ होगी बड़ी अनहोनी

Updated:
विज्ञापन
Shivam Khajuria on alisha parveen exit

Shivam Khajuria on alisha parveen exit

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाले हैं. जहां माही को लगता है कि प्रेम उससे प्यार करता है और वह राही को दुश्मन समझने लगती है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा को इस बार टीआरपी चार्ट में तगड़ा झटका लगा है. कई महीनों तक नंबर वन का स्वाद चखने के बाद शो अब दूसरे नंबर पर आ गया है. हाल ही में सीरियल ने लीप लिया, जिसके बाद शिव�� खजूरिया और अलीशा परवीन की एंट्री हुई. उन्होंने राही और प्रेम की भूमिका निभाई. अब कहानी उनके इर्द-गिर्द ही घूमती है.

किस बात को लेकर दुखी है अनुपमा

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि राही एक डांस प्रतियोगिता में भाग लेने की प्लानिंग करती है. वह किसी भी तरह शो जीतना चाहती है, जिससे अपनी मां का कर्ज चुका दे और हमेशा के लिए घर छोड़कर चली जाए. सिर्फ राही ही नहीं, बल्कि शाह के अन्य बच्चे भी गुजराती सुपरस्टार प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला करते हैं. अनुपमा दुविधा में पड़ जाती है, क्योंकि वह जानती है कि प्रतियोगिता जीतने के बाद राही उसे छोड़ देगी और उससे दूर चली जाएगी.

प्रेम और राही के प्यार की विलेन बनेगी माही

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि प्रेम को राही से प्यार हो जाता है, जबकि माही को लगता है कि वह उससे प्यार करता है. माही राही को गलत समझती है और उसे लगता है कि वह उसके और प्रेम के बीच आ रही है. प्रतियोगिता शुरू होती है और शाह हाउस के बच्चों ने अपने परफॉरमेंस से स्टेज पर आग लगा देते हैं. ईशानी अपने डांस से भीड़ को इम्प्रेस करती है.

किंजल ने अनुपमा पर लगाया यह आरोप

अंश और माही भी अपने दमदार डांस से दिल जीत लेते हैं, लेकिन मंच पर चलते समय परी के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हो जाती है. दरअसल उसकी ड्रेस अचानक गिर जाती है, जिससे उसे शर्मिंदा होना पड़ता है. सामने बैठे लोग रिकॉर्डिंग शुरू कर देते हैं. अंश और प्रेम तुरंत उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, जबकि राही और अनुपमा उसे कवर करने के लिए दौड़ती हैं. अनुपमा परी को सांत्वना देने की कोशिश करती है. किंजल अनु को सुनाती है और उसपर इल्जाम लगाती है कि उसने ही यह सब जानबूझकर किया होगा.

Also Read- Anupama: अनपुमा का आदर्श बेटा समर बनेगा अब विलेन, सागर पारेख इस शो में आएंगे नजर

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai और Anupama को एक बराबर टीआरपी रेटिंग मिलने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कड़ी टक्कर दे…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola