Anupama Upcoming Twist: इस शख्स की वजह से राही का टूट जाएगा दिल, प्रेम की अनकही सच्चाई आएगी सामने

Updated:
विज्ञापन
Alisha Praveen quitting Anupama

Alisha Praveen quitting Anupama

Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि राही, प्रेम और शाह हाउस के सभी बच्चें गुजराती सुपरस्टार प्रतियोगिता को जीतने के लिए मेहनत करते हैं. हालांकि राही को लगता है कि उसकी मां उसे साथ नहीं खड़ी है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में इन-दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. जहां शाह हाउस के सभी बच्चे गुजराती सुपरस्टार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार हैं. वहीं राही किसी भी तरह से इसे जीतना चाहती है, क्योंकि वह अपनी मां का दिया हुआ एहसान चुका दे और हमेशा के लिए चली जाए. इसी बीच प्रेम राही से कहता है कि वह भी इसमें भाग लेगा और चैंपियन बनकर उभरेगा.

ईशानी की मदद करेगी अनुपमा

तोशु और किंजल परी को प्रोत्साहित करते हैं और उसका मनोबल बढ़ाने की कोशिश करते हैं. हालांकि, परी उनसे कहती है कि वे उस पर दबाव न डालें. घर के एक अलग हिस्से में, पाखी इशानी को अपनी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर मोटिवेट करती है. इशानी अपनी नानी के नक्शेकदम पर चलने की सोचती है. वह अनु को डांस सिखाने के लिए कहती है, जिसके बाद अनु उसकी मदद करती है.

राही को अनुपमा देती है ये सलाह

माही खाना बनाते टाइम अपने डांस मूव्स का अभ्यास करती है और अपने स्टेप्स को और ज्यादा निखारने के बारे में सोचती है. अनुपमा उसे सलाह देती है कि वह बिना दबाव महसूस किए अपनी प्रतियोगिता पर ध्यान दे. हालांकि राही को लगता है कि उसकी मां शाह परिवार के हर एक के साथ खड़ी है, ऐसे में उनका आशीर्वाद भी शाह के पक्ष में ही होगा. इसी बीच जब अंश, परी, माही, इशानी और प्रेम अपने प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए जाते हैं, तो वहां का एक स्टाफ प्रेम को पहचान लेता है. वह सबका ध्यान हटाने का प्रयास करता है.

Also Read- Anupama: अनपुमा का आदर्श बेटा समर बनेगा अब विलेन, सागर पारेख इस शो में आएंगे नजर

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai और Anupama को एक बराबर टीआरपी रेटिंग मिलने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कड़ी टक्कर दे…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola