Anupama Upcoming Twist: राही की मुसीबत बढ़ाने के लिए शो में होगी नई एंट्री, प्रेम के अतीत का होगा पर्दाफाश

Updated:
विज्ञापन
Shivam Khajuria on anupama upcoming twist

Shivam Khajuria on anupama upcoming twist

Anupama Upcoming Twist: राजन शाही के शो अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि खुद को अकेला बताने वाले प्रेम की असली फैमिली सामने आएगी.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा दर्शकों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. शो ने हाल ही में लीप लिया, जिसके बाद कहानी अनु और उसकी बेटी राही के इर्द-गिर्द घूम रही है. लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि अंश को “गुजराती सुपरस्टार” नाम के एक टैलेंट हंट प्रोग्राम का पैम्फलेट मिलता है. इस इवेंट को जो भी जीतेगा, उसे प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख रुपये और अमेरिका जाने का मौका मिलेगा. शाह हाउस से अंश, माही, परी, इशानी, प्रेम और राही भाग लेने का सोचते हैं.

राही ने अनुपमा को बनाया अपना डांस टीचर

कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब राही अनुपमा के पैर छूती है, उसे अपना डांस टीजर कहती है और आशीर्वाद भी मांगती है. वह बताती है कि उसने अनुपमा से काफी कुछ सीखा है और मानती है कि गुरु के आशीर्वाद के बिना कोई भी सफल नहीं हो सकता. अनुपमा, उसके सम्मान से खुश होकर उसे मोटिवेट करती है.

प्रेम की फैमिली की सच्चाई आएगी सामने

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि “गुजराती सुपरस्टार” कार्यक्रम मल्होत्रा फैमिली की ओर से आयोजित किया जाने वाला है. जल्द ही इस राज से भी पर्दा उठेगा कि यह कोई और नहीं बल्कि प्रेम का अपना परिव��र हैं. प्रेम के पिता एक अमीर बिजनेसमैंन हैं. बता दें कि प्रेम ने अनु को बताया है कि उसका कोई परिवार नहीं है और इस दुनिया में अकेला है. इसके अलावा इवेंट के दौरान प्रेम मैनेजर से सीक्रेट में कुछ बात करता है, जिसके बाद राही को उसपर संदेह होता है.

Also Read- Anupama: अनपुमा का आदर्श बेटा समर बनेगा अब विलेन, सागर पारेख इस शो में आएंगे नजर

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai और Anupama को एक बराबर टीआरपी रेटिंग मिलने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कड़ी टक्कर दे…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola