Anupama Written Update : अनुपमा की जिंदगी में वापस आना चाहता है वनराज, क्या काव्या के साथ सबकुछ हो गया खत्म?
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Jan 2021 6:38 AM
Anupama Written Update: स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. राखी अनुपमा के घर नया वाशिंग मशीन लेकर आती है. इस वजह से उसकी औऱ वनराज की बहस हो जाती है. जिसके बाद वनराज अनुपमा के लिए खुद से नया वाशिंग मशीन लेकर आता है.
Anupama Written Update: स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. राखी अनुपमा के घर नया वाशिंग मशीन लेकर आती है. इस वजह से उसकी औऱ वनराज की बहस हो जाती है. जिसके बाद वनराज अनुपमा के लिए खुद से नया वाशिंग मशीन लेकर आता है.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा वनराज से कहती है उन दोनों का रिश्ता अब खत्म हो चुका है. एक्सीटेंड के बाद मैंने बा, बाबूजी औऱ बच्चों के खातिर आपका ख्याल रखा और आगे भी रखूंगी, जबतक आप ठीक नहीं हो जाते. इसके जवाब में वनराज कहता है कि अब मैं तुम्हारे औऱ अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं, मैं तुमसे दूर नहीं जाना चाहता हूं.
अनुपमा कहती है कि जब आप काव्या से प्यार करते है तो ये सारी बातें आप क्यों कर रहे है. पहले आपने मेरा दिल तोड़ा और अब काव्या का दिल तोड़ रहे है. आपको वापस जाना होगा. वनराज कहत है कि ये मत करो. जिसके बाद अनुपमा कहती है आप जितनी भी माफी मांग लें, मैं नहीं बदल सकती.
बा कहती है कि वनराज को उसके किये की सजा मिल गई है और बा से कहती है कि मुझे इस बारे में बात नहीं करनी. इधर समर से अनुपमा कहती है कि उसे इस बारे में साफ-साफ बात करनी होगी. वहीं, पाखी पिकनिक जाने के लिए वनराज से पूछती है. अनुपमा कहती है कि इसके लिए मैंने मना कर दिया है.
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि किंजल की मां राखी अनुपमा के घर नया वाशिंग मशीन लेकर आती है. ऐसा करके वो वनराज को नीचा दिखाना चाहती है. वाशिंग मशीन को लेकर राखी और वनराज की बहस होने लगती है. ये सारी बातें काव्या सुनती रहती है. वनराज राखी से कहता है अनुपमा का पति अभी जिंदा है और उसे जो भी चाहिए होगा वो उसे दिला सकता है.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










