Anupama Upcoming 3 Twist: अनुपमा-अनुज की होगी मुलाकात! कपाड़िया हाउस में पाखी करेगी एंट्री, आएंगे बड़े ट्विस्ट

Updated:
विज्ञापन
Anupama Upcoming 3 Twist: अनुपमा-अनुज की होगी मुलाकात! कपाड़िया हाउस में पाखी करेगी एंट्री, आएंगे बड़े ट्विस्ट

यह जानने के बाद कि अनुज और अनुपमा अलग हो गए हैं, वनराज अब आस लगाए बैठा है कि अनुपमा उसके पास वापस लौट आएगी. वो अनुपमा का विश्वास जीतने का कोशिश कर रहा है. दूसरी तरफ पाखी कपाड़िया हाउस चली जाएगी.

विज्ञापन

Anupama Upcoming 3 Twist: स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल अनुपमा (Anupama) का ट्रैक काफी रोमांचक हो गया है. अनुज-अनुपमा अलग हो गए है और फैंस दोनों के फिर से मिलने का इंतजार कर रहे है. माया, बरखा औऱ वनराज उनको एक होते नहीं देखना चाहते. इस बीच दर्शक ये जानने के लिए बेताब है कि शो में आगे क्या होगा. चलिए आपको बताते है शो में आने वाले 3 बड़े ट्विस्ट.

काव्या लेगी वनराज से तलाक

यह जानने के बाद कि अनुज और अनुपमा अलग हो गए हैं, वनराज अब आस लगाए बैठा है कि अनुपमा उसके पास वापस लौट आएगी. वो अनुपमा का विश्वास जीतने का कोशिश कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ वो काव्या के साथ बहुत बुरे तरह से पेश आने लगा है. वो बात-बात पर उससे खराब से बात करता है. काव्या वनराज से तलाक लेना का सोचेगी और पेपर्स वनराज को देगी.

अनुज लौटेगा अहमदाबाद

अनुज और अनुपमा एक-दूसरे से दूर है. हालांकि दोनों के लिए एक-दूसरे का प्यार कम नहीं हुआ है. दोनों एक-दूसरे के लौटने का इंतजार कर रहे है. इस बीच दर्शक को देखने को मिलेगा कि अनुज किसी काम से अहमदाबाद लौटता है. अनुज ट्रैफिक जाम में फंस जाता है और अनुपमा भी उस जाम में फंसी होती है. अब देखना है कि दोनों एक-दूसरे को देख पाते है या नहीं.

Also Read: ‘पुलिस ने मुझे घूसे मारे, बाल पकड़कर…’, India’s Best Dancer के कंटेस्टेंट वरुण डागर संग हुई बदसलूकी, VIDEO
कपाड़िया हाउस में पाखी की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पाखी कपाड़िया हाउस में रहने के लिए जाएगी. वो ऐसा करके बरखा पर नजर रखेगी. पाखी ये दर्शाने की भरपूर कोशिश करेगी कि वो अपनी मां की जगह घर में किसी को लेने नहीं देगी. अब देखना है कि बरखा इसपर कैसे रिएक्ट करेगी.

रूपाली गांगुली का नेट वर्थ

बता दें कि अनुपमा यानी रूपाली गांगुली ने इस रोल से घर-घर में अपनी पहचान बना ली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये लेती है. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेट वर्थ 21-25 करोड़ है. वहीं, अनुपमा में सुधांशु पांडे वनराज शाह का किरदार निभाते है. रिपोर्ट्स के अनुसार वो एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये लेते है. उनके नेट वर्थ के बारे में बात करें तो उनके पास करीब 21-25 करोड़ है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola