Anupama Twist: अनु के जरिए शो में फिर लौटा अनुज, रोमांटिक केमिस्ट्री की दिखी झलक, Video

Published by :Ashish Lata
Published at :06 Jun 2025 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Twist

Anupama Upcoming Twist

Anupama Twist: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा टीआरपी चार्ट में नंबर वन पर आ गया है. शो की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को अनु और अनुज की रोमांटिक केमिस्ट्री फिर से देखने को मिली. जिसके बाद गौरव खन्ना की री एंट्री को लेकर उन्होंने मेकर्स से रिक्वेस्ट किया.

विज्ञापन

Anupama Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. यही वजह है कि टीआरपी चार्ट में भी ये टॉप 1 में अपनी जगह बनाए हुए है. शो की शुरुआत साल 2020 में हुई थी. रूपाली गांगुली मुख्य भूमिका में हैं और उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सराहा गया है. हालांकि, शो का सबसे अच्छा हिस्सा गौरव खन्ना के साथ उनकी केमिस्ट्री थी. अनु और अनुज कपाड़िया की प्रेम कहानी ने दिलों को छू लिया था. लोग उन्हें प्यार से मान कहते थे. हालांकि शो की कहानी में कुछ बदलाव हुआ और मान हमेशा के लिए अलग हो गया. अनुज शो का हिस्सा नहीं रहे.

मुंबई में संघर्ष कर रही है अनुपमा

गौरव खन्ना का अचानक चले जाना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं था. वे शो से अनुज के गायब होने से खुश नहीं हैं और उन्हें वापस चाहते हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में, दर्शकों ने देखा कि अनु मुंबई में संघर्ष कर रही है और उसकी एक रूममेट को उसके पति ने धोखा दिया है. उससे बातचीत के दौरान, लड़की ने अनु से पूछा कि क्या उसे अपनी जिंदगी में कभी सच्चा प्यार मिला है.

सीरियल में अनुपमा के जरिए फिर लौटा अनुज

अनु को तुरंत अनुज कपाड़िया की याद आ गई. वह उसकी यादों में खो गई और उन्होंने जो खूबसूरत पल साथ बिताए, उन्हें याद किया. दर्शकों को भी लंबे समय के बाद अनुज और अनु की रोमांटिक झलक देखने को मिली. वो बेहद खुश हैं, क्योंकि यह एपिसोड उन्हें उस समय में ले गया, जब अनु और अनुज एक दूसरे के थे और प्यार भरे पल साथ में बिताते थे.

अनुज की वापसी को लेकर चर्चा तेज

अनुपमा का नया एपिसोड देखकर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “मान पर केंद्रित एपिसोड…यह देखकर काफी खुश हूं… मजा आ गया. क्या मेकर्स कुछ इशारा कर रहे हैं कि अनुज की वापसी हो सकती है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अनुपमा और अनुज कपाड़िया के रोमांस ने दिल ही जीत लिया… कितना मजेदार पल था, जब दोनों साथ थे.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”अब अनु पूरी तरह अकेली है… अब तो अनुज की एंट्री करवा दो.” अनुज के बाहर निकलने के बाद, शिवम खजूरिया, अद्रिजा रॉय, राहिल आज़म, जालक देसाई, अलका कौशल, मनीष गोयल जैसे कई नए कलाकारों ने राजन शाही की अनुपमा में प्रवेश किया.

यह भी पढ़ें- Jaat Verdict Hit Or Flop: फ्लॉप या हिट, सनी देओल की जाट का ये रहा फाइनल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola