Anupama Twist: वनराज-अनुज के बाद ख्याति का कटेगा शो से पत्ता? हॉस्पिटल में उससे कोई नहीं आएगा मिलने

Anupama
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ख्याति के लापता होने के बारे में जानकर अनु, राही, प्रेम, अनिल काफी परेशान हो जाते हैं. राही को अस्पताल से एक कॉल आता है, जिसे सुनकर वह हैरान हो जाती है. राही फिर पराग से बात करती है.
Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ख्याति की बिगड़ती हालत के लिए कोठारी परिवार को प्रेम जिम्मेदार ठहराता है. वह कहता है कि अगर ख्याति को कुछ हो गया तो वह किसी को नहीं छोड़ेगा. मोटी बा सारा दोष अनु पर मढ़ देती है और कहती है कि ख्याति की देखभाल वह ही करती थी. दूसरी तरफ आर्यन, ख्याति के गायब होने को लेकर पराग को भड़काता है. आर्यन कहता है कि वह अटेंशन सीकर है.
ख्याति को खोजने निकलेगी अनु और राही
आर्यन की बातें सुनकर पराग काफी भड़क जाता है और उसे इस मैटर से दूर रहने के लिए कहता है. लीला, अनु को ख्याति के ऐसे हाल की जिम्मेदारी लेने पर गुस्सा करती है. तोशू कहता है कि अनु जानबूझकर खुद को खतरे में डालती रहती है. पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करती क्योंकि उसे गायब हुए 24 घंटे नहीं होते. राही, अनु, अनिल, प्रेम, अंश सब मिलकर ख्याति को खोजते हैं. राही को पता चलता है कि ख्याति कभी भी अपने भाई के घर नहीं गई थी. सड़क किनारे अनु को ख्याति की चूड़ी मिलती है.
अपनी जान लेने की कोशिश करेगी ख्याति
राही को हॉस्पिटल से कॉल आएगा कि उन्हें एक लावारिस शव मिला है और आकर उसकी पहचान करें. राही, पराग को लेकर अस्पताल जाता है. हालांकि वहां जाने पर उन्हें पता चलता है कि वह ख्याति का शव नहीं है. अनु फिर से ख्याति को खोजने निकल जाती है. जब ख्याति अपनी जान लेने की कोशिश करती है, तभी अनु वहां जाती है. अनु उसे अस्पताल ले जाती है. ख्याति को जब होश आता है उसे ये जानकर दुख होता है कि कोठारी परिवार से उससे मिलने कोई नहीं आया. वह काफी निराश हो जाती है.
यहां पढ़ें- Jaat: सनी देओल की फिल्म में अब नहीं दिखेगा ये सीन, बवाल मचने के बाद मेकर्स ने मांगी माफी और किया डिलीट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










