Anupama Twist: अनुपमा को ये शख्स कमरे में कर देगा बंद, बड़ी अनहोनी से डरकर हो जाएगी बेहोश

अनुपमा में आने वाला महा ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama Twist: स्टारप्लस के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अनु अपने डांस से सबको इम्प्रेस कर देती है. हालांकि गौतम को यह चीज पसंद नहीं आती है और वह उसे कमरे में बंद कर देता है, जिससे वह फिनाले में परफॉर्म न कर पाए. अनु भागने की कोशिश करती है, लेकिन बाद में वह बेहोश हो जाती है.
Anupama Twist: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा अपने दिलचस्प ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो के लेटेस्ट ट्रेक की शुरुआत अनु के एक रणनीति बनाने से होती है. उसे लगता है कि विरोधियों को किसी ऐसे व्यक्ति का सामना करना चाहिए, जो उन्हें कड़ी टक्कर दे सके और वह जानबूझकर पाखी को अपनी टीम का हिस्सा चुनती है. हसमुख इस कदम को भांप लेता है और मनोहर से कहता है कि अनुपमा किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटती, चाहे वह कितनी भी बड़ी क्यों न हो.
दीपा को गिराने की कोशिश करती है पाखी
अनुपमा में कुणाल दोनों ग्रुप को पूरी तरह तैयार रहने की चेतावनी देता है. परफॉर्मेंस शुरू होने से पहले, अनुपमा देविका और दीपा को सतर्क रहने और स्टूल पर अपना संतुलन न खोने की सलाह देती है. डांस फेस-ऑफ की शुरुआत देविका, दीपा, मीता और पाखी के साथ परफॉर्म करने से होती है. इस दौरान, पाखी दीपा को गिराने की कोशिश करती है. राउंड के बाद अनुपमा, पाखी को अपनी टीम में शामिल करने की असली वजह बताती है.
स्टेज पर डांस करते हुए गिर जाती है राही और माही
दूसरी ओर लीला, अनुपमा को कहती है कि वह ऐसा परफॉर्मेंस दे, जिससे कोठारी परिवार का अहंकार चकनाचूर हो जाए. डांस शुरू होता है, लेकिन बीच में ही राही और माही संतुलन खोकर मंच पर गिर जाती हैं. इसके बाद जज अनु के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ करते हैं. इधर गौतम खुद से ही बात करता है और अनु पर तंज कसता है कि वह अभी ऊंची उड़ान भर रही हो, लेकिन जल्द ही उसके पंख कटने वाले हैं.
गौतम अनुपमा को बंद कर देता है कमरे में
कुणाल निराश राही को दिलासा देता है कि अभी कई राउंड बाकी हैं. तभी अनाउंसमेंट होती है कि ग्रैंड फिनाले की आखिरी परफॉर्मेंस राही और अनु के बीच होगी. इसपर वह सवाल उठाती है और कहती है कि यह तो ग्रुप प्रतियोगिता है. सीरियल के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गौतम अनुपमा को एक कमरे में बंद कर देता है, जिससे वह मंच तक नहीं पहुंच पाती. अनु भागने की पूरी कोशिश करती है, जिसके बाद वह बेहोश हो जाती है और गिर पड़ती है.
यह भी पढ़ें- Rise And Fall में इग्नोर होने पर कंटेस्टेंट्स पर भड़के पवन सिंह, कहा- ‘मैं 30 सेकंड चुप रहकर टीवी पर दिखूंगा’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










