Anupama Twist: प्रेम नहीं इस शख्स को हो जाएगा माही से प्यार, राघव की वजह से होगा पराग का एक्सीडेंट?

Author : Divya Keshri Updated At : 15 Apr 2025 11:17 AM

विज्ञापन

Spreha Chatterjee on anupama

Anupama: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोहित सबको इम्प्रेस करने में लगा हुआ है. दूसरी तरफ पराग का एक्सीडेंट हो जाता है और ख्याति उससे मिलने कोठारी हाउस आती है. वहां पर मोटी बा उसे पराग से मिलने नहीं देती.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोहित, मोटी बा का आशीर्वाद मांगता है और कहता है कि वह पराग को गर्व फील कराएगा. मोहित वहां से जाने लगता है और तभी माही से टकरा जाता है. माही को अपनी बाहों में पकड़ लेता है और दोनों एक-दूसरे को देखते हैं. माही की उपस्थिति से पूरी तरह प्रभावित हो जाता है. माही अपना संतुलन वापस पाती है और प्रेम को देखती है. वह पेपर्स उठाने लगती है और मोहित उसकी मदद करता है.

मोटी बा नोटिस करेगी माही के बारे में ये चीज

माही, प्रेम और राही से मिलने जाती है. वह उनसे कहती है कि वह खाली हाथ नहीं आना चाहती थी इसलिए वह उसके लिए गाजर का हलवा लेकर आई है. प्रेम गाजर का हलवा देखकर काफी खुश हो जाता है और कंटेनर खोलता है. माही इस दौरान प्रेम को खुश देखकर काफी खुश हो जाती है. माही बताती है कि वह मीता से मिलने आई है. मोटी बा नोटिस करती है कि माही की नजर कैसे प्रेम पर टिकी हुई है. आर्यन चुपचाप पेपर्स उठाता है और माही को देखकर मुस्कुराता है.

राघव का होगा एक्सीडेंट

अनुपमा के घर पराग आता है और वापस जाते वक्त उसकी नजर राघव पर पड़ती है. राघव को देखकर पराग चौंक जाता है और उसकी कार का एक्सीडेंट हो जाता है. ख्याति को लगता है कि कुछ गड़बड़ है और वह पराग की भलाई के बारे में चिंतित हो जाती है. वह कोठारी हाउस जाती है पराग से मिलने, लेकिन मोटी बा उसे उसे मिलने नहीं देती. प्रेम, ख्याति को पराग से मिलवाने के लिए ले जाता है. आर्यन इसपर गुस्सा करता है और प्रेम के साथ उसकी लड़ाई होती है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही, प्रेम को जलाने के लिए आर्यन के साथ घूमने जाती है.

यहां पढ़ें- Jaat: ‘ना विदेश, ना देश’, जाट की सफलता के बाद सनी देओल ने इस जगह में ढूंढा सुकून, बोले- इसका मजा लेने…VIDEO

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola