Anupama Twist: आर्यन की मौत के बाद इस शख्स की भी चली जाएगी जान, सदमा बर्दाशत नहीं कर पाएगी अनु, खो देगी अपनी याददाश्‍त

Published by :Divya Keshri
Published at :03 Jun 2025 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama fame Raghav new project

अनुपमा के राघव का नया प्रोजेक्ट

Anupama serial update: 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि आर्यन की मौत के लिए शाह और कोठारी परिवार अनु को जिम्मेदार ठहराएंगे. सभी उस पर नाराज होते हैं कि उसने आर्यन की लत छुपाई. ख्याति, राही, माही और प्रेम भी अनु से दूर हो जाते हैं और उसे घर से निकाल देते हैं.

विज्ञापन

Anupama serial update: सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी ट्विस्ट एंड टर्न से भरा हुआ है. मेकर्स शो में लीप लेकर आ रहे हैं. शो में दिखाया जा रहा है कि आर्यन की ड्रग की लत की वजह से मौत हो गई. परिवार में किसी को भी उसके ड्रग लेने की आदत के बारे में पता नहीं था. माही से शादी के दौरान आर्यन की इस आदत के बारे में अनुपमा को पता चला था. आर्यन ने वादा किया था कि वह शादी के रिसेप्शन के बाद इस बारे में पूरे परिवार को बता देगा. हालांकि इस बीच ही आर्यन की मौत हो जाती है.

अनुपमा होगी बेघर

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह और कोठारी परिवार आर्यन की मौत का जिम्मेदार अनु को बताएंगे. परिवार वाले उसपर गुस्सा करेंगे कि उसने आर्यन की नशीली दवाओं की लत के बारे में उन्हें क्यों नहीं बताया. ख्याति, राही, माही, प्रेम जो हमेशा अनु के साथ खड़े रहते थे अब उसके खिलाफ खड़े हो जाएंगे. वह उसपर गुस्सा करते हैं और बुरा-भला भी कहते हैं. यहां तक कि बाबूजी भी अनु को गलत ठहराते हैं. अनु को कोठारी हाउस से बाहर निकाल दिया जाता है. हालांकि राघव, अनु का सपोर्ट करता है क्योंकि उसे आर्यन और अनु के बीच हुई बात मालूम थी.

राघव की चली जाएगी जान

सीरियल में दिखाया जाएगा कि इतना कुछ होने के बाद अनुपमा अपना होश खो देगी और बेतहाशा सड़क पर घूमेगी. अनु को समझ ही नहीं आएगा कि वह अब क्या करें. कुछ बदमाश उसे मिलेंगे और उनके कहने पर वह सड़क पर डांस करेगी. तभी सामने से एक कार आएगी, लेकिन अनु उसे देख नहीं पाती. राघव, अनु को कार से टकराने से बचाएगा और इसमें वह बुरी तरह से घायल हो जाएगा. अनु को जब हॉस्पिटल में होश आएगा तो उसे पता चलेगा कि राघव की मौत उसकी जान बचाते हुए हो गई. ये जानने के बाद उसकी याददाशत चली जाएगी.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola