Anupama Spoiler: टीटू-डिंपी के मंडप में ही अनुज संग शादी का श्रुति बनाएगी प्लान, अनुपमा का होगा बुरा हाल

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jun 2024 7:00 PM

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि श्रुति, डिंपी और टीटू की शादी में शामिल नहीं हो रही है. वो अमेरिका में रूक कर अपनी और अनुज के शादी की तैयारी में लगी है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा एक नये ट्विस्ट के साथ तैयार है. मेकर्स एक पल के लिए दर्शकों का ध्यान कहानी से हटने नहीं दे रहे है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आध्या को श्रुति ने अनुपमा और अनुज पर नजर रखने के लिए कहा है. तीनों डिंपी और टीटू की शादी में भारत आए है. दूसरी तरफ गुलाटी भी टीटू और डिंपी की शादी में शामिल होने भारत आया है. उसे वनराज ने बुलाया है. गुलाटी को लेकर अनुज उसे चेतावनी भी देता है, लेकिन वो उसकी बात पर ध्यान नहीं देता.


अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक
अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया गया कि शादी में अनुज और अनुपमा एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं, और अपने फीलिंग्स को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं. देविका, अनु से बातों ही बातों में ये स्वीकार करवा लेती है कि वो अभी भी अनुज से प्यार करती है. अनुज ये बात सुन लेता है और वो काफी इमोशनल हो जाता है. उसके दिल में अभी भी अनु ही है. हालांकि श्रुति से उसने वादा किया है कि वो उससे ही शादी करेगा, लेकिन वो उससे प्यार नहीं करता है. आध्या चाहती है कि ये शादी हो.

Anupama: दुश्मन बनेगा अनुपमा का दोस्त, कॉकरोच वाली साजिश में इस शख्स का करेगा पर्दाफाश

Anupama: मास्टरमाइंड निकली श्रुति, तोशू ने नहीं इस इंसान ने किया अनुपमा को बदनाम, वनराज का अनुज- आध्या पर फूटा गुस्सा

Anupama: टीटू-डिंपी के साथ एक ही मंडप में अनुज संग शादी करेगी श्रुति, अनुपमा को होगी जलन


श्रुति को सताने लगा ये डर
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि श्रुति, डिंपी और टीटू की शादी में शामिल नहीं हो रही है. वो अमेरिका में रूक कर अपनी और अनुज के शादी की तैयारी में लगी है. इस बीच उसे अनुज की याद आती है और वो उसके शर्ट को गले लगा लेती है. उसे लगता है कि अनुज उसके पास है. तभी उसे अनुज की डायरी मिलती है और उसमें अनु का सूखा हुआ गजरा रखा होता है. उसे यकनी हो जाता है कि अनुज अभी भी उससे ही प्यार करता है. श्रुति परेशान हो जाती है और उसे अनुज को खोने का डर लगने लगता है. वो टीटू और डिंपी की शादी में अनुज से शादी करने का प्लान बनाती है. वो अमेरिका वापस एक कपल बनकर लौटने की प्लान बनाती है.

Anupama: अनुपमा के लिए फूट-फूट कर रोएगा अनुज, MaAn को मिलाने के लिए श्रुति को उनकी जिंदगी से निकाल देगी देविका

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola