Anupama: दुश्मन बनेगा अनुपमा का दोस्त, कॉकरोच वाली साजिश में इस शख्स का करेगा पर्दाफाश

anupama
अनुपमा के एपिसोड में दिखाया गया कि तोशू अपने पिता को बताता है कि गुलाटी ने ही अनुपमा को उसके रेस्तरां में काम करने का ऑफर दिया था, जिसे अनु ने मना कर दिया था.
Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा में मेकर्स कूब सारा ड्रामा लेकर आ रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां में बिरयानी में कॉकरोच मिलने के बाद अनु को काफी बेइज्जती झेलनी पड़ी. अब तक ये सच सामने नहीं आया है कि बिरयानी में किसने कॉकरोच मिलाया था. वहीं, दूसरी तरफ अनुज और अनु भारत आए है, ताकि दोनों डिंपी और टीटू की शादी में शामिल हो पाए. हालांकि अनुज को गुलाटी और राहुल पर शक है. अपकमिंग एपिसोड कई टर्न लेकर आएगा.
गुलाटी को देखकर घबरा गई अनुपमा
अनुपमा के एपिसोड में दिखाया गया कि वनराज, गुलाटी को शादी में केटरिंग के लिए इनवाइट करता है. अनु उसे देखकर घबरा जाती है और उसे पुराने दिन याद आ जाते हैं. अनुज और अनुपमा हैरान है कि आखिर क्यों वनराज ने उसे बुलाया. अनुज, वनराज को वॉर्न भी करता है, लेकिन वो उसपर चिल्ला देता है. तोशू अपने पिता को बताता है कि गुलाटी ने ही अनुपमा को उसके रेस्तरां में काम करने का ऑफर दिया था, जिसे अनु ने मना कर दिया था. कहा जा रहा था कि वनराज, गुलाटी के साथ मिलकर अनु के लिए नयी मुसीबतें लाएगा.
Anupama: टीटू-डिंपी के साथ एक ही मंडप में अनुज संग शादी करेगी श्रुति, अनुपमा को होगी जलन
वनराज करेगा गुलाटी का पर्दाफाश
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज, गुलाटी का पर्दाफाश करेगा. वो सबके सामने सच लाएगा कि कॉकरोच के घटना के पीछे गुलाटी ही है. वो ऐसा अपने बेटे तोशू को बेगुनाह साबित करने के लिए करेगा, ना कि अनुपमा को बचाने के लिए. अब देखना है कि क्या ये सच है और मेकर्स इसे किस तरह से दिखाते है. वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि श्रुति और यशदीप भारत आने वाले हैं. यशदीप, अनु से अपने बर्ताव के लिए माफी मांगना चाहता है, जबकि श्रुति, अनु और अनुज को शादी में एक-दूसरे से दूर रखना चाहती है.
Anupama: अनुपमा की हाथों पर अंश ने लिखा अनुज का नाम, क्या फिर से MaAn हो जाएंगे एक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










