Anupama Spoiler Alert : बाबूजी के इस फैसले से वनराज हैरान, अनुपमा पर लगाया ये इल्जाम!
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Nov 2020 12:10 PM
Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में लगातार एक के बाद एक झटके अनुपमा वनराज को दे रही है. अनुपमा ने गाड़ी सीखने का फैसला किया औऱ वनराज इससे खुश नहीं है. उसके मना करने के बावजूद अनुपमा ने किंजल औऱ समर की मदद से कार चलाया. ये देखकर वनराज जल- भुन गया.
Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में लगातार एक के बाद एक झटके अनुपमा वनराज को दे रही है. अनुपमा ने गाड़ी सीखने का फैसला किया औऱ वनराज इससे खुश नहीं है. उसके मना करने के बावजूद अनुपमा ने किंजल औऱ समर की मदद से कार चलाया. ये देखकर वनराज जल- भुन गया.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा घरवालों से कहती है कि बाबूजी की दवाईयों के बारे में सबको पता होना चाहिए. इसलिए उसने एक पर्ची पर सारी दवाईयां लिख दी है. इधर काव्या अपने औऱ वनराज के नाम की ब्रेसलेट खरीदती है और ये बताने के लिए उसे कॉल करती है, लेकिन वो कॉल नहीं उठाता.
वनराज अनुपमा को कहता है कि अगर उसने डांस क्लास चलाई तो वो समर को घर से निकाल देगा. वो उससे कहता है कि आज शाम तक क्लास बंद हो जाना चाहिए, नहीं को समर को रात सड़क पर बिताना होगा. अनुपमा कहती है वनराज से की, वो सिर्फ अपनी जिद के कारण ये सब कर रहे है. अनुपमा कहती है वो डांस क्लास नंदिनी के घर जाकर चलायेगी.
अनुपमा वनराज से कहती है कि आपको याद दिला दूं कि ये घर आपका नहीं बाबूजी का है. वहीं दिवाली पर बाबूजी फैसला लेते हुए कहते है कि आज से मैंने ये घर तुम दोनों के नाम कर दिया है. अब इस घर पर अनुपमा और तुम्हारा बराबर हक होगा. ये सुनकर वनराज हैरान हो जाता है. वनराज अनुपमा पर इल्जाम लगाते हुए कहता है कि उसने उसके घर पर कब्जा कर लिया है.
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि बाबूजी जब घर आते है तो अपनी जान बचाने के लिए अनुपमा का धन्यवाद कहते है. संजय अनुपमा से वनराज और काव्या के अफेयर को छुपाने के लिए माफी मांगते है. इस पर वो कहती है कि अगर आप मुझे पहले बता देते तो मैं इस तूफान के लिए पहले से तैयार रहती. अनुपमा कहती है दीवाली पर राखी को बुलाकर किंजल और पारितोष के शादी की तारीख फिक्स कर लेनी चाहिए. वनराज सोचता है कि इतना बड़ा फैसला उसने उसके बिना कैसे ले लिया.
Also Read: स्विमिंग पूल में डांस करती दिखी ‘कुंडली भाग्य’ की ‘प्रीता’, VIDEO देख फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










