Anupama Spoiler Alert : अनुपमा में इस नये किरदार की होगी इंट्री, घरवालों का होगा जीना बेहाल? आने वाला है नया ट्विस्ट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Jun 2021 11:06 AM
Anupama Spoiler Alert : टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ एक बार फिर से टीआरपी चार्ट में सबसे आगे है. शो किसी भी और सीरियल को अपने आगे टिकने नहीं देता. अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प होते जा रहा है. दर्शकों को एक के बाद एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. अब इसमें एक नये किरदार की इंट्री होने वाली है, जो कहानी में नया मसाला लगाएगी.
Anupama Spoiler Alert : टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ एक बार फिर से टीआरपी चार्ट में सबसे आगे है. शो किसी भी और सीरियल को अपने आगे टिकने नहीं देता. अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प होते जा रहा है. दर्शकों को एक के बाद एक नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. अब इसमें एक नये किरदार की इंट्री होने वाली है, जो कहानी में नया मसाला लगाएगी.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में एक धमाकेदार इंट्री होने वाला है. अब इसमें मेड की इंट्री होने जा रही है. दरअसल, काव्या और वनराज की शादी हो गई है. काव्या शाह परिवार की बहू बनकर भी आ गई है, लेकिन अनुपमा से उसकी टक्कर जारी है. पिछले एपिसोड में दिखाया गया है कि बापूजी ने अनुपमा और काव्या का किचन अलग- अलग कर दिया है.
काव्या घर और परिवार को मैनेज करने के लिए नई मेड लेकर आने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये मेड चौबीस घंटे अब घर पर रहेगी. हालांकि ये मेड के आने से क्या बवाल होगा, ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा. लेकिन इतना तय है कि मेड के आने से शो में नया तड़का तो जरूर लगेगा.
Also Read: VIDEO: अर्जुन रामपाल के नये लुक को देख कर फैंस का चकराया दिमाग, हॉलीवुड स्टार समझ करने लगे ऐसे कमेंट
अब तक के ट्रैक में दिखाया गया है कि अनुपमा अपनी स्कूल, डांस क्लास और घर की जिम्मेदारी फिर से निभा रही है. बापूजी के कहने पर वो फिर से शाह परिवार में रहने लगी है. इधर ये बात अनुपमा औऱ काव्या को पसन्द नहीं आई. इधर किंजल को घर का काम करते हुए देख राखी गुस्से से लाल हो जाती है.
वहीं, बता दें कि कुछ समय पहले ही शो से ‘डॉक्टर अद्वैत खन्ना’ का रोल निभा रहे एक्टर अपूर्व अग्निहोत्री का रोल खत्म हो गया है. उन्होंने अपने ट्रैक के खत्म होने पर एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं अपने ट्रैक के बारे में अच्छी तरह से जानता था. COVID स्थिति के कारण शो में कई बदलाव हो रहे थे, लेकिन मुझे कोई शिकायत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










