Anupama Spoiler Alert : शादी की रस्मों के बीच राखी ने चली नई चाल, इस बात को लेकर किंजल-पारितोष के बीच लगाई आग

Updated at : 26 Dec 2020 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : शादी की रस्मों के बीच राखी ने चली नई चाल, इस बात को लेकर किंजल-पारितोष के बीच लगाई आग

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस का सुपरहिट शो 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अपनी बिखरी जिंदगी को समेटने में लगी हुई है. किंजल और पारितोष की शादी की रस्में शुरू हो गई है. इस दौरान खुशियों में भंग डालने के लिए राखी नई-नई कोशिशें कर रही है. वो नहीं चाहती कि किंजल औऱ पारितोष की शादी हो.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अपनी बिखरी जिंदगी को समेटने में लगी हुई है. किंजल और पारितोष की शादी की रस्में शुरू हो गई है. इस दौरान खुशियों में भंग डालने के लिए राखी नई-नई कोशिशें कर रही है. वो नहीं चाहती कि किंजल औऱ पारितोष की शादी हो.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि संगीत में किंजल औऱ पारितोष के साथ मिलकर डांस करती है. राखी सोचती है कि पता नहीं क्यों उसकी बेटी ने इस लूजर के साथ शादी की. इधर काव्या शादी के वीडियोज देखकर काफी गुस्सा होती है. राखी दोनों को हनीमून के लिए नॉर्वे की टिकट देती है.

पारितोष उनका तोहफा ले लेता है, लेकिन किंजल लेने से मना कर देती है. किंजल समझ जाती है कि राखी क्या करना चाहती है और वो इस लिए राखी को वहां से जाने के लिए कहती है. अनुपमा समझाती है कि उसे अपनी मां से ऐसे बात नहीं करनी चाहिए. राखी सोचती है कि किंजल की बजाय उसे पारितोष को अपना मोहरा बनाना चाहिए.

Also Read: समुद्र किनारे नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कराया बोल्ड फोटोशूट, फैंस बोले- इन खूबसूरत आखों में…

इधर फंक्शन में राखी अनुपमा और वनराज की साथ में तसवीर खींच लेती है. वहीं, फंक्शन के बीच वो पारितोष को ले जाती है औऱ कहती है कि वो उसे अपने दिल से दामाद मानती है. इसलिए वो उसे अपनी कंपनी का एमडी भी बनाना चाहती है. अनुपमा ये सब सुन लेती है. किंजल भी वहां पहुंच जाती है और राखी से पूछती है कि वो ये सब क्यों कर रही है.

किंजल और पारितोष में इसी बात को लेकर लड़ाई हो जाती है. किंजल अपनी मां पर इल्जाम लगाती है कि वो जानबूझकर उन दोनों के बीच लड़ाई लगा रही है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि फंक्शन के दौरान राखी पारितोष से पूछती है कि फंक्शन में उसकी छोटी मां क्यों नहीं आई. ये सुनकर सब हैरान हो जाते है. तभी बा उसे एक थप्पड़ लगा देती है. लेकिन ये हकीकत में नहीं होता. ये सब वो सिर्फ सोच रही होती है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola