Anupama: लीप के बाद प्रेम और राही के रिश्ते में आया बदलाव, शिवम खजूरिया बोले- उनके बीच एक तड़प सी है

Updated:
विज्ञापन
Shivam Khajuria talks about change in prem rahi relationship

Shivam Khajuria talks about change in prem rahi relationship

Anupama: सीरियल अनुपमा में लीप आया है और उसके बाद प्रेम और राही के रिश्ते में बदलाव देखने को मिला है. जल्द ही राही अपनी मां से मुंबई में मिलने वाली है और इस दौरान वह काफी इमोशनल हो जाती है. इस बीच शो में आए बदलाव पर शिवम खजूरिया ने बात की.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार हो गया है. शो में दिखाया गया कि आर्यन की ड्रग ओवरडोज की वजह से मौत हो गई. हालांकि कोठारी परिवार इस मौत के पीछे अनुपमा को जिम्मेदार मानते हैं. अनु ये सब सदमा बर्दाशत नहीं पाती और मुंबई चली जाती है. अनु की लाइफ पूरी तरह से बदल गई है. दूसरी तरफ राही कोठारी परिवार की नयी अनु बन गई है. वह सबका ख्याल रखती है, फिर भी ख्याति उससे कभी खुश नहीं हो पाती. राजा ने परी से शादी कर ली है और इशानी को छोड़ दिया है. माही, प्रेम के साथ मिलकर ऑफिस का काम देखती है. अब शिवम खजूरिया ने आर्यन की मौत के बाद प्रेम और राही के रिश्ते में आए बदलाव को लेकर बात की.

प्रेम और राही के रिश्ते को लेकर क्या कहा शिवम खजूरिया ने?

शिवम खजूरिया ने बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में कहा कि हां बहुत बड़ा बदलाव आया और प्रेम अपनी फैमिली के प्रति अब बंध गया है और उसका पैशन पीछे छूट गया है. परिवार में इतनी बड़ी त्रासदी होने के कारण उसके भीतर एक गहरी पीड़ा है और उस दर्द से ध्यान हटाने के लिए वह पूरी तरह अपने काम में डूब गया है. शिवम ने प्रेम और राही के रिश्ते में बदलाव को लेकर कहा कि हां लीप के बाद बदले हालात का असर प्रेम और राही के रिश्ते पर भी पड़ा है. दोनों इतने ज्यादा परिवार की मदद और सपोर्ट में लगे हुए हैं कि उनके पास एक-दूसरे के लिए वक्त ही नहीं बचा, लेकिन प्यार अब भी है. उनके बीच एक तड़प सी है जैसे वो एक-दूसरे को मिस कर रहे हो.

अपनी बेटी राही से मिलेगी अनुपमा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम मनोहर डांस अकेडमी जाता है. राही अकेडमी देखकर काफी खुश होती है. तभी अनुपमा वहां पहुंचती है और घंटी बजाती है. वह स्टाफ को बताती है कि काम है उसे वहां पर. अंदर जाने पर वह नटराज की मूर्ति और मेडल्स को देखती है और उसे पुरानी बातें याद आने लगती है. दूसरी तरफ प्रेम और राही को बताया जाता है कि अकेडमी में आज मनोहर नहीं आ रहे. अगर उन्हें उनसे मिलना है तो उन्हें उनके घर जाना होगा. राही वहां से निकलती है और अनु भी वहां से निकलती है और दोनों की टक्कर हो जाती है. दोनों की आंखें मिलती है और वह एक-दूसरे को देखकर शॉक्ड हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola