Anupama: अंश या गौतम ? कौन बनेगा प्रार्थना के बच्चे का पिता, ये इंसान अनुपमा को करेगा जलील, निकालेगा घर से बाहर

Updated:
विज्ञापन
Anupama

Anupama

Anupama: सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. शो में दिखाया जाएगा की अनु पर जसप्रीत काफी गुस्सा होती है. वह उससे घर का किराया देने के लिए कहती है. अनु कहती है कि वह कोई काम खोज रही है. दूसरी तरफ अंश एक बड़ा फैसला लेगा.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों को खूब सारा ड्रामा देखने को मिला. शो में दिखाया जा रहा है कि प्रार्थना ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सबको बताया. गौतम से प्रार्थना अलग होना चाहती है, लेकिन वह उससे दूर नहीं जाना चाहता. गौतम को उसके मां बनने की बात जब पता चलती है तो वह अंश पर आरोप लगाता है कि प्रार्थना के होने वाले बच्चे का पिता वह है. अंश नहीं चाहता है कि प्रार्थना को किसी की बात सुननी पड़ी और वह उसका साथ देने की बात कहता है. अंश कहता है कि वह ही प्रार्थना के बच्चे का पिता है. उसके बयान की वजह से दोनों परिवार की नाराजगी उसे झेलनी पड़ती है.

अनुपमा पर फूटेगा जसप्रीत का गुस्सा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मकान मालिक आता है और भारती और जसप्रीत से कहता है कि अगले महीने से घर का किराया दोगुना हो जाएगा. वह ये भी कहता है कि अगर वह लोग पैसे नहीं दे पाते हैं तो उन्हें ये घर खाली करना पड़ेगा. जसप्रीत, अनुपमा पर काफी गुस्सा होती है और कहती है वह उनपर बोझ है. वह कहती है कि वह रेंट देने में अपना योगदान देगी या नहीं. अनुपमा काफी इमोशनल हो जाती है और माफी मांगती है. जसप्रीत काफी ज्यादा गुस्सा हो जाती है और उसे घर सा बाहर निकालने का फैसला करती है. वह अनु का हाथ पकड़ती है और उसे बाहर निकालने लगती है.

अनुपमा को घर से निकाल देगी जसप्रीत

भारती, जसप्रीत को समझाती है और उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहती है. जसप्रीत उसकी बात नहीं सुनती और अपने फैसले पर अडिग रहती है. अनुपमा जमीन पर गिर जाती है और बहुत ही हेल्पलेस फील करती है. वह जोड़कर उससे कहती है कि उसे घर से बाहर ना निकाले. अनु कहती है कि वह जल्द ही कोई काम खोज लेगी. अनुपमा उसके बाद मनोहर के घर काम करने जाती है. क्या मनोहर के घर वह काम कर पाएगी. क्या अनुपमा मुंबई में सर्वाइव कर पाएगी. क्या होगा आगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola