Sunjay Kapur Net Worth: करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर थे अरबों के मालिक, जानें मौत के बाद छोड़ गए कितनी संपत्ति

Published by :Divya Keshri
Published at :13 Jun 2025 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
Karisma Kapoor alimony from sunjay Kapoor

Karisma Kapoor alimony from sunjay Kapoor

Sunjay Kapur Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर का 53 साल की उम्र में इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. संजय सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे और उनकी नेट वर्थ के बारे में आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Sanjay Kapur Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया. संजय का 53 साल की उम्र में इंग्लैंड में निधन हो गया. संजय का निधन पोलो क्लब में हुई, जहां एक मैच के दौरान उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई. जैसे ही वह मैदान से बाहर आए उन्हें हार्ट अटैक आ गया. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं और साथ ही उनकी कितनी नेट वर्थ के बारे में भी जानकारी देते हैं.

संजय कपूर का नेट वर्थ

संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे, जिसकी स्थापना 1995 में उनके दिवंगत पिता सुरिंदर कपूर ने की थी. साल 2015 में अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने कंपनी को संभाला. साल 2025 में संजय को फोर्ब्स के अरबपतियों की सूची में 2623वें स्थान पर शामिल किया गया था. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट की मानें तो उनकी नेट वर्थ 12,450 करोड़ रुपये थे. लंदन, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में उनके पास आलीशान प्रॉपर्टीज थी. उन्होंने टेक और मैन्युफैक्चरिंग स्टार्टअप्स में कई इन्वेस्टमेंट किया था. उनके यूके, जर्मनी, यूएस में बिजनेस टाई-अप्स भी थे.

संजय कपूर और करिश्मा कपूर का रिश्ता

संजय कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से साल 2003 में शादी की थी. हालांकि उनकी शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं और दोनों 2014 में अलग हो गए और साल 2016 में लीगली अलग हो गए. उनके दो बच्चे समायरा और कियान है. करिश्मा और संजय का तलाक काफी विवादों में रहा था. डिवोर्स के वक्त एक्ट्रेस ने संजय और मां के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया था. एक्ट्रेस ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. संजय ने साल 2017 में प्रिया सचदेव से की थी, जो एक फैशन एंटरप्रेन्योर है.

यह भी पढ़ें– Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी का कटेगा पत्ता? शो में फिर से वापसी को लेकर तेजू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मेकर्स प्लान…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola