Anupama: रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना शूट के बाद नहीं करते हैं एक दूसरे संग बात, रोहित बख्शी बोले- नहीं बनती तो…

Anupama
Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ एंटरटेनिंग होता जा रहा है. सीरियल में अनु और अनुज की जोड़ी धमाल मचा रही है. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री हिट है. हालांकि कई दिनों से खबरें हैं कि ऑफस्क्रीन इनके बीच लड़ाई चल रही है. अब रोहित बख्शी ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
Anupama: अनुपमा टॉप टीवी शो में से एक है और इसकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. यह टीवी सीरियल 2020 में शुरू हुआ था और तब से टीआरपी में टॉपर है. शो की सरल कहानी ने सबका ध्यान खींचा है. रूपाली गांगुली ने अनुपमा और अपनी सादगी से सभी को अपना दीवाना बना लिया है. उनकी और गौरव खन्ना की जोड़ी भी काफी पॉपुलर है. अनु और अनुज निस्संदेह सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी हैं. हमने यह भी देखा है कि शुरुआत में वे ऑफ-स्क्रीन कैसे एक-दूसरे के बहुत करीब थे, लेकिन कुछ महीनों से हमें उनका ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड देखने को नहीं मिल रहा है. जिसके बाद ऐसी अफवाहें हैं कि उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं है.
रोहित बख्शी ने अनुपमा और अनुज के ऑफ स्क्रीन बॉन्ड पर की बात
खबरें थीं कि रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं और इनके बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने इसपर कोई कमेंट अब तक नहीं किया है. अब शो में अंकुश कपाड़िया का किरदार निभाने वाले रोहित बख्शी ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहा कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने शेयर किया कि अगर ऐसा था भी तो वह उस पर कमेंट नहीं कर सकते. हालांकि, दोनों प्रोफेशनल हैं और कुछ भी गलत नहीं है.
रोहित बख्शी बोले- अनुपमा अनुज की जोड़ी है सुपरहिट
उन्होंने शेयर किया कि रूपाली और गौरव ने बहुत सारे सीन्स किए हैं और हर कोई उनकी केमिस्ट्री को देख सकता है. उन्होंने कहा कि वे प्रोफेशनल हैं और शायद ऐसा भी समय होता है, जब लोगों को एक-दूसरे का साथ नहीं मिल पाता. हालांकि, रोहित ने कहा कि किसी भी अभिनेता के काम पर इसका असर नहीं पड़ना चाहिए. सीरियल अनुपमा की बात करें तो हम जल्द ही रोहित बख्शी और अश्लेषा सावंत को शो में वापसी करते हुए देखेंगे. उन्होंने अंकुश और बरखा कपाड़िया की भूमिका निभाई. अमेरिका में लीप होने के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया था, लेकिन अब वे अनु और अनुज की कहानी में और ज्यादा एंटरटेनमेंट जोड़ने के लिए वापस आ गए हैं.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










