Anupama Upcoming Twist: अनुज को मेंटल हॉस्पिटल भेजने की प्लानिंग कर रहा है वनराज, अब क्या करेगी अनुपमा

Anupama
Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. लीप के बाद की कहानी काफी एंटरटेनिंग हो गई है. जहां अनु अपना फर्ज समझते हुए अनुज का ख्याल रखती है. वहीं वनराज उसे पागलखाने भेजने की सोचता है.
Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शोज में से एक है, जो अपनी बेहतरीन कहानी की वजह से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है. रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे जैसे कलाकारों के बीच में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. मान के फैंस उनके मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. राजन शाही के शो के लेटेस्ट एपिसोड में, अनु और अनुज आमने-सामने आ गए हैं, लेकिन लीप के बाद जहां अनुज भिखारी बन गया है, और अपनी मानसिक स्थिति खो चुका है. वहीं अनुपमा वृद्धाश्रम चला रही है.
वनराज से जल्द तलाक लेगा काव्या
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, अनुज (गौरव खन्ना) अनु (रूपाली गांगुली) को बताता है कि आध्या मर गई है. हालांकि वह इस खबर पर विश्वास नहीं कर पा रही है. अनुज कहता है कि उसे बरखा और अंकुश ने इस बारे में सूचित किया था. इधर काव्या को अब वनराज से प्यार नहीं है और वह उससे अलग होने की प्लानिंग कर रही है, लेकिन, वनराज इमोशनली माही से जुड़ा हुआ है.
Also Read- Anupama: लीप से पहले इस शख्स ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- बहुत सी चीजें मेकर्स…
Also Read- Anupama: सीरियल में दोबारा एंट्री लेने पर वकार शेख ने तोड़ी चुप्पी, कहा- शो में वापसी…
हॉस्टल में अकेली रह रही है आध्या
टीटू और किंजल अमेरिका से यशदीप को फोन करेंगे और आध्या के बारे में पूछेंगे. जिसके बाद यशदीप जांच शुरू करेगा और उसे पता चलेगा कि वह मरी नहीं है, बल्कि जीवित है. वह बताएगा कि वह एक हॉस्टल में रह रही है. किंजल और टीटू को अनुज के लिए बुरा लगेगा. अनुपमा अनुज के लिए आध्या को वापस लाने का वादा करती है. इसके अलावा अनुज नंदिता की बेटी आशा के साथ एक मजबूत बॉन्ड फील करता है, वह उसका ख्याल रखता है. उसे लगता है कि ये उसकी बेटी आध्या है.
अनुज को पागलखाने भेजने की प्लानिंग करेगा वनराज
इधर अनुपमा अपने पत्नी होने का फर्ज निभाती है और अपने एक्स हसबैंड का ख्याल रखती है. इधर वनराज कभी नहीं चाहता है कि अनुज और अनु फिर से मिले. वनराज अनुपमा से बदला लेने की प्लानिंग करता है. जब उसे पता चलेगा कि अनुज वापस आ गया है और आशा भवन में रह रहा है, तो वह उसे पागलखाने भेजने की योजना बनाएगा. वनराज सारी हदें पार कर जाता है और अपनी भलाई के लिए अनुपमा को चोट पहुंचाता है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










