Anupama: आर्यन ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से अनुपमा की तुलना पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं यहां सिर्फ अपनी…

Updated:
विज्ञापन
Anupama comparison with Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Anupama comparison with Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Anupama: शो अनुपमा में आर्यन के किरदार में रणदीप राय दिखते हैं. एक्टर ने अनुपमा की तुलना ये रिश्ता क्या कहलाता है से करने पर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें इन सब में नहीं पड़ना और वह उन्हें इस बारे में नहीं पता है. रणदीप एक महीने पहले ही शो से जुड़े हैं.

विज्ञापन

Anupama: एक महीने पहले ही राजन शाही के शो में रणदीप रॉय की एंट्री हुई थी. रणदीप शो में आर्यन का किरदार निभा रहे हैं, जो प्रेम का सौतेला भाई है. वह अपनी मां ख्याति से बदला लेना चाहता है क्योंकि उसने उसे बचपन में छोड़ दिया था. आर्यन, प्रेम से सबकुछ छीनना चाहता है. रणदीप का रोल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इस बीच एक्टर ने अनुपमा की ये रिश्ता क्या कहलाता है से तुलना के बारे में बात की.

अनुपमा की कहानी इस शो से मिलती है?

रणदीप राय अब अनुपमा का एक अहम हिस्सा बन गए है. इंडिया फोरम से बातचीत में एक्टर ने अनुपमा की कहानी ये रिश्ता क्या कहलाता है से मिलने पर कहा कि यार ईमानदारी से कहूं तो मैं इस बारे में नहीं सोचा. मैं यहां सिर्फ अपनी जिम्मेदारी पूरी करने आया हूं-एक किरदार निभाने. मैं वहीं कर रहा हूं. क्या तुलना की जा रही है, किसके साथ हो रही है, ये तुलना क्यों हो रही, मुझे इन सब में नहीं पड़ना. और मुझे इन सब में नहीं पड़ना.

पंखुड़ी का सच आएगा सामने

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोटी बा अनु से कहती है कि उसकी वजह से कांच टूटा है. राही अपनी मां से कहती है वह ऐसा कुछ ना करें जिसकी वजह से उसके परिवार वाले को कोई नुकसान पहुंचे. प्रेम, राही से उनकी बात सुनने के लिए कहता है. अनुपमा उसे एक फोटो दिखाती है और प्रेम से कहती है कि इसके बारे में पराग से पूछो. राघव और पंखुड़ी से जुड़ा सच पराग सबको बताता है. सबको पता चलता है कि पंखुड़ी की मौत राघव की वजह से हुई थी. पराग बताता है कि राघव कि कभी उसकी कंपनी में काम करता था और पंखुड़ी के उससे शादी करने के बाद उसके बीच रिश्ते खत्म हो गए थे. पराग बताता है कि राघव, पंखुड़ी के साथ गल�� व्यवहार करता था.

यहां पढ़ें- Kesari 2 Box Office Collection Day 10: ‘केसरी 2’ ने 10वें दिन दिखाई असली ताकत, सनी देओल की ‘जाट’ के लिए खतरे की घंटी, जानें कुल कमाई

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola