Anupama: ना पराग, ना अनु, राघव का इस शख्स से है रिश्ता, कोठारी परिवार का सालों पुराना राज ये इंसान करेगा रिवील

Anupama Upcoming Twist
Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु को पता चल जाता है कि राघव ने ही उसकी बेटी राही पर हमला किया था. वह काफी गुस्सा हो जाती है और उसे थप्पड़ भी मार देती है. राघव उसे माफी मांगता है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनती.
Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ख्याति और पराग की सालगिरह के जश्न की तैयारी में कोठारी और शाह परिवार बिजी होगा. इस बीच प्रेम और राही को पुलिस बताएगी कि राही पर जिसने हमला किया था वह एक कैदी था. ये खबर जान कर वह हैरान हो जाते हैं. दूसरी तरफ अनु को एक पेपर मिलता है, जो राघव ने लिखा था. पेपर में जो लिखा होता है, उसको पढ़ते ही अनु काफी शॉक्ड हो जाती है. वह इस बारे में राघव से बात करने का सोचती है. वह राघव से मिलते ही उसे थप्पड़ मारती है.
अनु से सॉरी कहेगा राघव
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु, राघव से सवाल करेगी कि उसने उसके साथ ऐसा क्यों किया. अनु कहती है वह उसकी बेटी राही पर हमला कैसे कर सकता है. अनु कहती है उसने अपने किचन में उसको काम दिया और उसने उसे ही धोखा दिया. राघव उससे माफी मांगता है और पुलिस को नहीं बुलाने के लिए कहता है. वह कहता है उसने अपने अतीत में बहुत बड़ा दुख झेला है. अनु उसकी बात नहीं सुनती और पुलिस को बुलाती है. अब देखना होगा कि क्या सच में राघव को अनु पुलिस को सौंपती है या नहीं.
राघव और कोठारी परिवार का रिश्ता आया सामने
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग और अनिल सालों पुराने राज को लेकर बात करेंगे, जिसे उन्होंने दबा कर रखा है. वह अपनी बहन पंखुड़ी के बारे में बात करेंगे. राघव की वजह से उसे बहुत तकलीफ हुई थी और ये बात दोनों भाई नहीं भूल पाए हैं. दूसरी तरफ मोटी बा को लगता है कि उनकी जिंदगी में बहुत बड़ा तूफान आने वाला है. उन्हें डर लगता है. वह कहती है कि अगर ये सच्चाई सबके सामने आ गई तो सब कुछ बदल जाएगा. उनकी बातें गौतम सुन लेता है. गौतम जान जाता है कि राघव का कोठारी परिवार के साथ क्या रिश्ता है.
यहां पढ़ें- Box Office Report: 21वें दिन ढलने लगा ‘सिकंदर’ का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर हिली नींव, जानिए टोटल कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










